Pushpa 2: वेंकटेश ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- देश भर में सभी…

Pushpa 2: टॉलीवुड स्टार वेंकटेश ने ‘पुष्पा 2 द रूल’ की जमकर तारीफ की. वेंकटेश ने टीम को ब्लॉकबस्टर सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि पूरा देश सुपर सफलता का जश्न मना रहा है.

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2 द रूल’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. सुकुमार की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड टिकट खिड़की पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं भारत में 600 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. इसी बीच अब टॉलीवुड स्टार वेंकटेश ने ‘पुष्पा 2’ को देखा और फिल्म की जमकर तारीफ की.

वेंकटेश ने पुष्पा 2 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

वेंकटेश टॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले स्टार हैं, जिन्होंने ‘पुष्पा 2 द रूल’ की तारीफ की है. एक्टर ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पूरा देश सुपर सफलता का जश्न मना रहा है. वेंकी ने बताया कि अल्लू अर्जुन ने ‘शानदार प्रदर्शन’ दिया और रश्मिका मंदाना ‘अभूतपूर्व’ थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “एक जबरदस्त और बेहतरीन परफॉर्मेंस @alluarjun!! स्क्रीन पर तुम पर से नजरें नहीं हट रही थीं. देश भर में सभी को फिल्म का जश्न मनाते हुए देखकर बहुत खुशी हुई! @iamRashmika आप अद्भुत थे.”

अल्लू अर्जुन ने वेंकटेश की तारीफ पर ये कहा

अल्लू अर्जुन ने जवाब में वेंकटेश को उनके शब्दों के लिए धन्यवाद दिया. पुष्पा अभिनेता ने कहा, ”वेंकी जैसे स्टार्स से तारीफ सुनकर काफी खुशी हो रही है. धन्यवाद सर. आपको हमारा काम पसंद आया.” पुष्पा 2 द रूल पिछली फिल्मों के सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ते हुए केवल सात दिनों में दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई.

Also Read: Pushpa 2 Box Office Records: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच अल्लू अर्जुन ने फिल्म ने बनाए ये 7 रिकॉर्ड, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Also Read: Pushpa 2: IMDb की ग्लोबल लिस्ट में नंबर 1 भारतीय फिल्म, दूसरे नंबर पर भी साउथ इंडियन सुपरस्टार का जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >