Pushpa 2 Box Office Records: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बनाए ये 7 रिकॉर्ड, जानकर लगेगा झटका

Pushpa 2 Box Office Records: अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं एक्शन ड्रामा ने अब तक कौन से रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं.

Pushpa 2 Box Office Records: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने अपने शुरुआती वीक में जबरदस्त कमाई करते हुए बॉक्स-ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. केवल सात दिनों के भीतर, एक्शन ड्रामा ने दुनिया भर में 1,062 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. फिल्म फिलहाल साउथ के मुकाबले हिंदी बेल्ट में ज्यादा छाई हुई है.

पुष्पा 2 की ओर से बनाए और तोड़े गए सभी रिकॉर्ड

हाईएस्ट ओपनिंग डे

पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन ने भारत में पहले दिन 72 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया और शाहरुख खान की जवान को पीछे कर दिया. किंग खान की मूवी ने ओपनिंग डे पर 64 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

हाईएस्ट नॉन-हॉलिडे ओपनिंग

पुष्पा 2 वीकेंड पर नहीं बल्कि वर्किंग डे पर रिलीज हुई थी और इसने 174.90 करोड़ कमाए, जो एक रिकॉर्ड है.

उच्चतम नॉन फेस्टिवल ओपनिंग

पुष्पा 2 के मेकर्स ने कई बार अपनी रिलीज डेट कैंसिल की थी. बावजूद मूवी ने दिखा दिया कि अगर कहानी में दम हो तो फेस्टिवल मायने नहीं रखती है और दर्शक जरूर इसे देखने आएंगे. इसलिए तो कोई त्योहार और छुट्टी नहीं होने के बाद भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है.

सबसे तेज 250 करोड़ कमाने वाली फिल्म

पुष्पा 2 भारत में सबसे तेजी से 250 और 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई.

हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड

पुष्पा 2 ने शुरुआती वीकेंड पर दो दिनों में 269 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार

12 दिसंबर को पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई.

पुष्पा 2 के बारे में

पुष्पा 2: द रूल, सुकुमार की ओर से लिखित और निर्देशित है. सुकुमार राइटिंग्स के सहयोग से माइथ्री मूवी मेकर्स की ओर से निर्मित इस फिल्म में प्रभावशाली कलाकारों की टोली है, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज शामिल हैं.

Also Read- Fact Check: हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल ने Pushpa 2 में निभाया था ये रोल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तसवीर

Also Read- Pushpa 2 की ऐतिहासिक सफलता पर सुपरस्टार मोहनलाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- “ये सिर्फ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >