Pushpa 2 Advance Booking: पुष्पा 2 के एडवांस बुकिंग में बिहार का दिखा दबदबा, पहले ही दिन बेच डाले इतने टिकट

Pushpa 2 Advance Booking: पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सुकुमार की ओर से निर्देशित फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं किस राज्य में सबसे ज्यादा टिकट बिके और ये कितने करोड़ की कमाई कर सकता है.

Pushpa Movie Advance Booking: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा द रूल बस कुछ ही दिनों में थिय��टर्स में धुआंधार कमाई करने के लिए तैयार है. मोस्ट अवेटेड फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फैंस पुष्पा को देखने के लिए धड़ाधड़ टिकट खरीद रहे हैं. सिंगल स्क्रीन हो या मल्टीप्लेक्स हर जगह एक्शन ड्रामा को बंपर ओपनिंग मिल रही है. बिहार में फिल्म का ज्यादा बोलबाला दिख रहा है. बता दें कि पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर पटना में ही रिलीज किया था. Allu Arjun and starrer Pushpa 2

पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग

सभी भाषाओं में पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग जैसे ही शुरू हुई. इसने सीमित समय में 23603 से ज्यादा टिकटें बेच दी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने हिंदी के 2डी वर्जन में 67 लाख से ज्यादा की कमाई की. वहीं 3डी में इसने 36 लाख के करीब का बिजनेस किया. कुल मिलाकर पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई देखने को मिल रही है.

पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग में बिहार ने मारी बाजी

पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन की पहले दिन की एडवांस बुकिंग में बिहार में सबसे ज्यादा टिकटें बिकीं. अब तक 3.48 लाख सीट ब्लॉक किए जा चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को बिहार के पटना में ही लॉन्च किया गया था. ऐसे में वहां के लोग अल्लू अर्जुन को खूब प्यार दे रहे हैं. इसके अलावा गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड ने भी एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है.

पुष्पा स्टाइल में दिखेंगे अल्लू अर्जुन

पुष्पा 2, साल 2021 की फिल्म का सीक्वल है और इसमें अल्लू अर्जुन पुष्पा राज के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे. रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम भूमिका में दिखेंगे. सुकुमार की ओर से निर्देशित यह फिल्म पहले स्वतंत्रता दिवस 2024 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 5 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया.

Also Read- Pushpa 2: साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने पर रश्मिका मंदाना का आया रिएक्शन, बोली- इससे बिल्कुल…

Also Read- Pushpa 2 Star Cast Fees: कमाई के मामले में टॉप 1 पर पहुंचे अल्लू अर्जुन, रश्मिका को मिली इतनी फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >