Puneet Superstar CJP Protest: सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज और वायरल कंटेंट के लिए पॉपुलर पुनीत सुपरस्टार को लेकर एक खबर सामने आई है. एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 22 जुलाई 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की. पोस्ट के मुताबिक, घटना के बाद पुनीत बेहोश हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.
CJP Protest Update: पुनीत सुपरस्टार ने शेयर किया ये पोस्ट
वायरल हो रहे दावे के अनुसार, पुनीत सुपरस्टार प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट की और वह अपनी सुध-बुध खो बैठे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और पुनीत को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुनित ने इस पर कुछ कहा तो नहीं लेकिन प्रदर्शन के कई वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कहा कि वह छात्रों के साथ है. उन्होंने वह वीडियो को भी पोस्ट किया है, जिसमें दावा किया गया कि उनके साथ मारपीट की गई है.
थारा भाई जोगिंदर के साथ भी मारपीट का दावा
वायरल पोस्ट में एक और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी थारा भाई जोगिंदर से जुड़ी कथित घटना का भी जिक्र किया गया है. दावा किया गया कि इससे एक दिन पहले उनके साथ भी प्रदर्शन स्थल पर हमला हुआ था. हालांकि, इस पर जोगिंदर का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
Who Is Puneet Superstar: पुनीत सुपरस्टार कौन हैं?
पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज, मजेदार वीडियो और अलग तरह के ह्यूमर के कारण काफी लोकप्रिय हुए. इंस्टाग्राम पर उनके ओवर-द-टॉप एक्सप्रेशन और अजीबोगरीब कॉमेडी वाले वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद वह मीम कल्चर का हिस्सा बन गए और इंटरनेट पर उनकी अलग पहचान बन गई. उनकी लोकप्रियता तब और बढ़ गई जब उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हिस्सा लिया. हालांकि, शो में उनकी एंट्री के कुछ ही घंटों बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें:' पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है', CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व
