Priyanka Chopra ने भरी महफिल में निक के करियर का उड़ाया मजाक, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

Priyanka Chopra Roast Nick Jonas: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्ट्रेस पति निक जोनस का मजाक उड़ाते नजर आ रही हैं.

Priyanka Chopra Roast Nick Jonas : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन-दिनों अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया था. जिसके बाद से दोनों की तलाक की खबरें आनी शुरू हो गई. हालांकि उनकी मां ने इस खबरों को अफवाह बताया.

अब प्रियंका ने खुद इंस्टाग्राम पर निक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में प्रिंयका चोपड़ा भरी महफिल में पति निक जोनस और जोनास बरदर्स का मजाक उड़ाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में अदाकारा साल के ऐज डिफ्रेंस से लेकर सक्सेसफुल करियर तक कई चीजों को लेकर बात करती हुई दिख रही हैं.

Also Read: Priyanka Chopra ने तलाक की खबरों के बीच शेयर किया नए फिल्म का पोस्टर, फैंस बोले- क्या सच में डायवोर्स हो रहा..
द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स पर जोनस ब्रदर्स का रोस्टिंग शो ‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ रिलीज हो चुका है. ऐसे में शो का एक छोटा सा वीडियो क्लिप पीसी ने इंस्टा पर डाला है. प्रियंका चोपड़ा ने तंज पर आते ही निक और उनके भाईयों को ये कहते हुए ट्रोल किया कि सोशल मीडिया पर उनके सबसे अधिक फैन-फौलोइंग हैं. प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्रां पर 70 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. अभिनेत्री ने कहा कि वह ‘सबसे प्रसिद्ध जोनास’ हैं.

https://www.instagram.com/p/CWoBtmrpkWf/

उन्होंने निक के अभिनय करियर पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, “हम एक दूसरे को चीजें सिखाते हैं. जैसे उसने मुझे सिखाया कि टिकटॉक का उपयोग कैसे किया जाता है और मैंने उसे सिखाया कि एक सफल अभिनय करियर कैसा दिखता है.” रोस्ट वीडियो में, प्रियंका अपने और निक के बीच दस साल की उम्र के अंतर के बारे में भी बात करती नजर आई.

प्रियंका के इतना कहते ही वहां मौजूद दर्शक हंसने लगते हैं. वहीं यह सब सुनने के बाद निक जोनास का रिएक्शन भी देखने लायक है. इस वीडियो में प्रियंका स्टेज पर खड़ी रहती हैं. वहीं एक कोने में तीनों जोनस ब्रदर्स बैठे हुए हैं. एक्ट्रेस कहती है कि मुझे निक और जोनस ब्रदर्स को रोस्ट कर काफी अच्छा लगा.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से हटाया ‘जोनस’ सरनेम, तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस की मां का बयान आया सामने

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >