Priyanka Chopra ने फैंस को दिखाया अपनी नन्ही परी का चेहरा, पिंक टोपी पहने सुपर क्यूट दिखी मालती

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तसवीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा आखिरकार फैंस को दिखा दिया है. तसवीर में नन्ही परी पिंक कैप में काफी क्यूट लग रही है.

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपनी स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस इन-दिनों अपने पति निक जोनस और बेटी मालती संग मदरहुड एंजॉय कर रही है. कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया. एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते फोटो शेयर करती रहती है, जिसे देखकर फैंस आहें भरते है. अब आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को नन्ही परी का चेहरा दिखाया है.

प्रियंका ने बेटी का चेहरा किया रिवील

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तसवीर शेयर की है, इस फोटो में मालती मैरी चोपड़ा जोनस का आधा चेहरा दिख रहा है. नन्ही परी आराम से सो रही है, उन्होंने पिंक कलर का प्यारा सा कैप पहना हुआ है. इसी कैप से उनका आंख भी ढका हुआ है. मालती के हाथों में ग्रीन कलर का खिलौना भी देखा जा सकता है. प्रियंका ने फोटो के साथ दिल को छू लेने वाला कैप्शन दिया, जिसमें लिखा था, “मेरा मतलब है …” दिल की आंखों के इमोटिकॉन्स के साथ.

प्रियंका और निक ने मालती के साथ सेलिब्रेट किया था दिवाली

इस बार प्रियंका और निक ने मालती के साथ अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की. निक ने सेलिब्रेशन की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की थी. फोटोज में मालती को प्रियंका की गोद में देखा जा सकता है. हालांकि इन तसवीरों में भी कपल ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है. निक ने मालती के चेहरे पर लाल दिल वाले इमोजी लगा रखा था. पहले स्नैप में, प्रियंका ने निक के साथ पोज दिया, उन्होंने मालती को अपनी बाहों में पकड़ रखा था.

Also Read: Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन की पार्टी में लगा सितारों का मेला,पठान का साउंडट्रैक जल्द होगा आउट प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा 83.6 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्री हैं. प्रियंका के पास इस समय कुछ प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. एक्ट्रेस अगली बार अमेरिकी फिल्म ‘लव अगेन’ में अभिनेता सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ दिखाई देंगी. बाद में, वह हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड मैडेन के साथ अमेजन प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में अभिनय करेंगी. बॉलीवुड की दुनिया में, वह हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड अभिनेताओं आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर के निर्देशन में अगली बार दिखाई देंगी. इस फिल्म के जल्द ही फ्लोर पर जाने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >