TMKOC: क्या इस शख्स की वजह से प्रिया आहूजा को मिला था ‘रीटा रिपोर्टर’ का किरदार? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

प्रिया आहूजा के पति और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्देशक मालव राजदा शो को छोड़ चुके है. प्रिया ने शो से साल 2019 में ब्रेक लिया था. अब वो शो में नजर नहीं आ रही है और इस बार में एक्ट्रेस ने बड़ी बात कही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कभी अपने किसी एपिसोड तो कभी किसी किरदार को लेकर चर्चा में रहता है. शो में ‘रीटा रिपोर्टर’ का रोल प्रिया आहूजा निभाती थी. भले ही वो शो में नजर नहीं आती हो, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भूले नहीं है. अक्सर वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है. इस बीच उन्होंने अपने किरदार को लेकर नयी बात कही है.

प्रिया आहूजा क्यों नहीं दिख रही तारक शो में?

दरअसल, प्रिया आहूजा के पति और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्देशक मालव राजदा शो को छोड़ चुके है. प्रिया ने शो से साल 2019 में ब्रेक लिया था. ईटाइम्स से बातचीत में प्रिया ने कहा कि, मैंने शो नहीं छोड़ा है. मैंने कुछ समय से इसके लिए शूटिंग नहीं की है क्योंकि मुझे बताया गया था कि कहानी के अनुसार, मेरे किरदार रीटा की अभी आवश्यकता नहीं है. भविष्य में जब भी वे मुझे शूटिंग के लिए बुलाएंगे, मैं करूंगी.

प्रिया ने कही ये बात

ऐसा कहा जा रहा था कि उनके पति मालव राजदा के शो छोड़ने की वजह से वो शो में नजर नहीं आ रही. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि, इस शो ने मालव और मुझे हमारे करियर में बहुत कुछ दिया है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा करने के बाद से मेरे लिए वर्कफ्रंट पर सारी चीजें अच्छी होने लगी थी और मालव के ल���ए भी यही सच है. शो ने उन्हें जो दिया है, उसके लिए भी वह शुक्रगुजार हैं. और हम शो में मिले थे, जिससे यह हमारे लिए और भी खास हो जाता है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब आर्थिक तंगी पर ‘सोनू’ का छलका था दर्द, कहा था- 2000 रुपये बचाने के लिए…

प्रिया को आसानी से मिल जाता है रोल?

मालव एक निर्देशक है और इसलिए लोगों को अक्सर लगता है कि उनके लिए रोल मिलना आसान है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, बिल्कुल नहीं! इसमें कोई सच्चाई नहीं है. मालव और मैं अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखते हैं. जब वह तारक शो के निदेशक थे, मैंने उन्हें कभी भी लेखकों या निर्माता से बात करने के लिए नहीं कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >