Prakambanam on OTT: मलयालम फिल्म ‘प्रकंबनम’ अब OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर स्ट्रीम हो रही है. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डर और हंसी का मजेदार मेल देखने को मिलता है. पहले यह फिल्म सिर्फ मलयालम भाषा में ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे तमिल और कन्नड़ में भी देखा जा सकता है. ऐसे में आइए, फिल्म देखने से पहले जानते हैं इसकी कहानी के बारे में.
थिएटर से OTT तक का सफर
यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद 13 मार्च को इसने OTT पर एंट्री ली, लेकिन उस समय यह सिर्फ मलयालम में ही उपलब्ध थी. अब 20 मार्च से इसके तमिल और कन्नड़ डब वर्जन भी रिलीज कर दिए गए हैं, जिससे ज्यादा दर्शक इसे एंजॉय कर सकते हैं.
क्या है ‘प्रकंबनम’ की कहानी?
फिल्म की कहानी तीन कॉलेज स्टूडेंट्स, सिद्धू, पुण्यलन और शंकरन के इर्द-गिर्द घूमती है. ये तीनों अपनी कॉलेज लाइफ जी रहे होते हैं, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ छात्र पॉलिटिक्स भी शामिल है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब पुण्यलन पर सिद्धू की दादी की आत्मा का साया पड़ जाता है. इसके बाद फिल्म में कई मजेदार और अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं. अब ये तीनों दोस्त उस आत्मा से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं. क्या वे इसमें सफल होते हैं या नहीं, यही फिल्म का मुख्य हिस्सा है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में गणपति एस. पोडुवल, सागर सूर्या और अल अमीन मुख्य भूमिका में हैं. वहीं मल्लिका सुकुमारन दादी के किरदार में नजर आती हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बनाती हैं.
इसके अलावा अजीज नेदुमंगाद, कलाभवन नवाज और पी. पी. कुन्हीकृष्णन भी अहम रोल में हैं. फिल्म के अंत में राजेश माधवन एक तांत्रिक के किरदार में नजर आते हैं, जो दर्शकों को हंसी भी दिलाते हैं.
देखें या नहीं?
अगर आपको हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का पसंद है, तो ‘प्रकंबनम’ आपके लिए एक अच्छी एंटरटेनिंग फिल्म हो सकती है. फिल्म ज्यादातर समय तक आपको बांधे रखती है, हालांकि इसका आखिरी हिस्सा थोड़ा लंबा लग सकता है.
यह भी पढ़ें: Vishnu Vinyasam OTT Release: तेलुगू फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ अब OTT पर, घर बैठे देखें रोमांस और ड्रामा
