Poonam Pandey के मौत की झूठी खबर फैलाने पर पति सैम बॉम्बे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर कोई अपनी फेम और इमेज…

1 / 1
Poonam Pandey के मौत की झूठी खबर फैलाने पर पति सैम बॉम्बे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर कोई अपनी फेम और इमेज…
फुल स्क्रीन में देखें

Poonam Pandey के मौत की झूठी खबर फैलाने पर पति सैम बॉम्बे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर कोई अपनी फेम और इमेज…

मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार पूनम पांडे की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया. हर कोई के मन में सवाल था कि ये अचानक कैसे हो गया. अगले दिन ही पूनम ने अपना एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो जिंदा है. अब इसपर उनके पति सैम बॉम्बे ने रिएक्ट किया है.

मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार पूनम पांडे की मौत की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. हर कोई हैरान था और इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहा था.

अगले दिन पूनम पांडे ने अपना वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो जिंदा है और ठीक है. मैं सर्वाइकल कैंसर से नहीं मरी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स से लेकर सेलेब्स ने इस नकली मौत का स्टंट पर नाराजगी जताई.

पूनम पांडे के कैंसर जागरूकता के लिए इस प्रचार स्टंट की आलोचना हर कोई कर रहा है. इस बीच उनके पति सैम बॉम्बे ने उनके जीवित होने पर खुशी व्यक्त की है. पूनम के पति सैम ने उनकी फर्जी मौत की खबर पर चुप्पी तोड़ी.

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में जब बॉम्बे से पूछा गया कि जब क्या वह इस बात से हैरान हैं कि पूनम ने अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ी. इसपर उन्होंने “नहीं. मुझे खुशी है कि उसने ऐसा किया. वह जिंदा है. मेरे लिए यही काफी है.”

सैम ने बताया कि, “अगर कोई अपनी फेम और इमेज की परवाह किए बिना किसी मुद्दे के बारे में जागरूकता फैलाता है, तो आइए उसका सम्मान करें. पूनम पांडे टाइमलेस है. वह सबसे साहसी भारतीय महिला हैं. अब से कई साल बाद, वह सेलीब्रेट की जाएगी.”

सैम बॉम्बे ने बताया कि वह और पूनम अभी भी कानूनी तौर पर शादीशुदा हैं. बता दें कि दोनों ने साल 2020 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी किया था.

Also Read: मरी नहीं जिंदा है पूनम पांडे, इस वजह से खुद फैलाई अपनी मौत की खबर, कहा- सर्वाइकल कैंसर ने…

मशहूर हस्तियों ने अपनी मौत का नाटक करने पर पूनम पांडे की जमकर आलोचना की. लिस्ट में विवेक अग्निहोत्री, कंगना रनौत, आरती सिंह, बिपाशा बसु, मंदिरा बेदी सहित कई स्टार्स ने पूनम को लताड़ा.

पूनम ने बीते दिन अपना वीडियो पोस्ट कर लिखा, मैं जिंदा हूं. मेरी मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण नहीं हुई. दुर्भाग्य से, मैं उन सैकड़ों और हजारों महिलाओं के बारे में ऐसा नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी जान गंवाई है.

वहीं, शुक्रवार को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई. जिसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई.

Also Read: 12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा ने 12वीं फेल’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 100 दिन पहले हमारा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >