Indian Idol विजेता Pawandeep Rajan को स्पेशल वार्ड में किया गया शिफ्ट, इस दिन होंगे डिस्चार्ज

Pawandeep Rajan Accident Update: मशहूर सिंगर पवनदीप राजन की हालत में सुधार होने की वजह से उन्हें ICU से स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और. वहीं, डिस्चार्ज अगले हफ्ते संभव है. ऐसे में जानिए लेटेस्ट हेल्थ अपडेट.Pawandeep Rajan Accident Update: मशहूर सिंगर पवनदीप राजन की हालत में सुधार होने की वजह से उन्हें ICU से स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और. वहीं, डिस्चार्ज अगले हफ्ते संभव है. ऐसे में जानिए लेटेस्ट हेल्थ अपडेट.

Pawandeep Rajan Discharge Update: इंडियन आइडल 12 के विजेता और लोकप्रिय सिंगर पवनदीप राजन के फैंस के लिए राहत की खबर है. 5 मई को हुए गंभीर सड़क हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक्सीडेंट में पवनदीप को कई जगह फ्रैक्चर हुए थे, जिसके चलते 8 घंटे की सर्जरी की गई और तीन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए. पहले उन्हें ICU में रखा गया था, लेकिन अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. ऐसे में आइए बताते हैं पवनदीप राजन कब तक डिस्चार्ज होंगे?

कब तक डिस्चार्ज होंगे पवनदीप राजन?

पवनदीप राजन की हेल्थ को लेकर अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि अब उन्हें आईसीयू से शिफ्ट कर स्पेशल वॉर्ड में रखा गया है और वह अब सॉलिड भोजन भी ले पा रहे हैं. और यदि उनकी रिकवरी ऐसे ही जारी रही तो आने वाले सोमवार या मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है.

कैसे हुआ पवनदीप राजन का एक्सीडेंट?

पवनदीप की टीम ने भी बयान में बताया था कि वह अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं, लेकिन अब खतरे से बाहर हैं. पवनदीप का यह एक्सीडेंट तब हुआ जब वह उत्तराखंड से दिल्ली की यात्रा पर थे और ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी एक कैंटर से टकरा गई. इस हादसे ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था, लेकिन अब सबकी दुआओं का असर नजर आ रहा है. फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं. एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाइए पवनदीप.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘माता रानी आपको जल्दी स्वस्थ करें और माता रानी का आशीर्वाद बना रहे आप पर सदा.’

यह भी पढ़े: Sanam Teri Kasam 2 को हर्षवर्धन राणे ने ठुकराया, मावरा होकेन बनी वजह, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >