Pawan Singh ने इस खूबसूरत हसीना को दिया मूवीज में काम करने का ऑफर, कहा- मैंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह नये शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं. शो से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह ‘राइज एंड फॉल’ की एक कंटेस्टेंट को फिल्मों में काम करने का ऑफर दे रहे हैं. इसपर वह कंटेस्टेंट क्या कहती है, आपको बताते हैं.

अमेजन एमएक्स प्लेयर का नया रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फॉल’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. इसके होस्ट अशनीर ग्रोवर हैं और शो में 16 कंटेस्टेंट हैं. इसके कंटेस्टेंट एक्टर अर्जुन बिजलानी, कुब्ब्रा सैत, आहना कुमरा, डांसर धनश्री वर्मा, कॉमेडियन कीकू शारदा, पवन सिंह, अनाया बंगर, व्लॉगर आरुष भोला, अरबाज पटेल, आकृति नेगी जैसे स्टार्स हैं. शो के पहले एपिसोड का वीडियो सामने आया है, जिसमें पावर स्टार, आकृति से बात करते दिखते हैं. वह पूछते हैं उनसे कि क्या उन्होंने किसी फिल्म में काम किया है. इसपर आकृति कहती है उन्हें मन है करने का, लेकिन उन्हें चांस नहीं मिला अभी.

वीडियो में पवन सिंह, आकृति सिंह से कहते हैं कि वह उन्हें फिल्म देंगे. एक्टर बताते हैं कि उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. ये सुनकर आकृति उनसे इम्प्रेस हो जाती है और कहती है शाबाश. साथ ही एक्टर के लिए वह ताली भी बजाती है. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पवन जहां भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर में से एक है. तो दूसरी तरफ आकृति ने स्प्लिट्सविला 15 जीता था. इसके अलावा वह रोडीज के 2024 एडिशन में नजर आई थी.

यह भी पढ़ेंBhojpuri Song: पायल राघवानी का नया गाना ‘पायल घुंघुरवाला’ मचा रहा धूम, ग्रीन साड़ी में अदाएं देखकर फैंस हुए फिदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >