पार्थ समथान ने अचानक छोड़ा सोशल मीडिया, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Parth Samthaan: पार्थ समथान ने लगातार ट्रोलिंग और ऑनलाइन हैरेसमेंट से परेशान होकर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है. एक्टर ने बताया कि वह अब अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना चाहते हैं, जबकि फेक अकाउंट्स से परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा था.

Parth Samthaan: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता पार्थ समथान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई शो या किरदार नहीं, बल्कि उनका एक बड़ा फैसला है. पार्थ ने हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बीच यह कदम कई सवाल खड़े कर रहा है.

ट्रोलिंग और हैरेसमेंट से परेशान हुए पार्थ

पार्थ समथान उन सितारों में शामिल हैं, जिनकी लोकप्रियता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है. हालांकि, इसी के साथ उन्हें लगातार ट्रोलिंग और नकारात्मक कमेंट्स का भी सामना करना पड़ रहा था. हालात इतने बिगड़ गए कि एक्टर ने इसे मानसिक शांति के लिए खतरा मानते हुए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला कर लिया.

पोस्ट शेयर कर बताई ब्रेक की वजह

पार्थ ने अपने फैसले की जानकारी एक लंबे पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी एनर्जी साइबर क्राइम में शिकायत करने में खर्च नहीं करना चाहते, बल्कि अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना चाहते हैं. उनके इस बयान से साफ है कि वह फिलहाल शांति और फोकस को प्राथमिकता देना चाहते हैं.

फेक अकाउंट से परिवार तक को निशाना

एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि कुछ लोग फेक अकाउंट्स के जरिए उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी निशाना बना रहे थे. यह लगातार बढ़ता ऑनलाइन हैरेसमेंट उनके लिए परेशानी का कारण बन गया। हालांकि, उन्होंने यह भी इशारा किया कि वह जानते हैं इसके पीछे कौन हो सकता है, लेकिन किसी का नाम लेने से बचते नजर आए.

यह भी पढ़ें: तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे विजय वर्मा, तस्वीरों ने मचाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >