Parth Samthaan Net Worth: CID में एसीपी प्रद्युम्न को रिप्लेस करने वाले पार्थ समथान की करोड़ों में नेट वर्थ, जी रहे लग्जरी लाइफ

Parth Samthaan Net Worth: सीआईडी से एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाने वाले शिवजी सातम का ट्रैक खत्म हो गया है और अब शो में नए एसीपी की एंट्री हो गई है. यह ‘कैसी ये यारियां’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे सीरियल के लीड एक्टर पार्थ समथान हैं, जो अब सीआईडी में एसीपी आयुष्मान की भूमिका में नजर आएंगे. ऐसे में आइये एक्टर की नेट वर्थ पर नजर डालते हैं.

Parth Samthaan Net Worth: पॉपुलर कल्ट टीवी शो ‘CID’ से एसीपी प्रद्युम्न यानी शिवजी सातम ने अलविदा ले लिया है. शो में एक बॉम्ब ब्लास्ट के बाद उनकी मौत को दिखाया जायेगा. ऐसे में उनकी एग्जिट के बाद, शो में एक नए एसीपी की एंट्री होने जा रही है, जो टीवी का जाना-माना चेहरा हैं. यह और कोई नहीं, बल्कि एक्टर पार्थ समथान हैं, जो सीआईडी में एसीपी आयुष्मान का किरदार निभाने वाले हैं. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

पार्थ समथान की नेट वर्थ

पार्थ समथान टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं. अपने गुड लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. इसी के साथ संपत्ति में भी वह काफी आगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्थ की कुल अनुमानित संपत्ति 45 करोड़ रुपये बताई जाती है. एक्टर टीवी सीरियल्स और शोज के अलावा मॉडलिंग से भी तगड़ी कमाई कर लेते हैं. पर एपिसोड के लिए पार्थ लगभग 45,000 रुपये फीस चार्ज करते हैं. इसके अलावा एक्टर एक लग्जरी जीवन जीते हैं. उनके पास कई महंगी कारें और संपत्तियां शामिल हैं.

पार्थ समथान का करियर

पार्थ समथान ने अपने करियर में कई शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें बड़ी सफलता 2012 में आई ‘गुमा: एंड ऑफ इनोसेंस’ से मिली. जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ का किरदार निभाया था. दर्शकों को इसमें उनका काम खूब पसंद आया. उसी साल पार्थ की धारावाहिक ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?’ लॉन्च हुई, जिसमें एक्टर ने पृथ्वी सन्याल की मुख्य भूमिका निभाई थी. पार्थ ने एमटीवी के शो ‘कैसी ये यारियां’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे सफल धारावाहिकों में भी मुख्य भूमिका निभाई है. अब एक्टर सीआईडी में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने को तैयार हैं.

सीआईडी के लिए एक्ससाइटेड है पार्थ

पार्थ समथान ने सीआईडी के लिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘हम सोनी टीवी का यह शो देखते हुए ही बड़े हुए हैं. जब मैंने अपने परिवार के साथ यह बात डिसकस की तो उन्हें शुरू में लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं. लेकिन बाद में उन्हें मुझ पर बहुत फक्र महसूस हुआ. नई कहानी के साथ यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इस तरह का कोलैबोरेशन करूंगा. मैंने पहले रोमांटिक शोज में काम किया है. यह (CID) थोड़ा थ्रिलर स्पेस है, और हर किसी को इसके बारे में अच्छी तरह पता है, इसलिए मुझे इसका हिस्सा बनने पर बहुत खुशी है.’

यह भी पढ़े: CID के दया ने एसीपी प्रद्युम्न के ट्रैक खत्म होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को नहीं पता…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >