Pankaj Udhas Passes Away: गजल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद निधन, बॉलीवुड सेलेब्स हुए शॉक्ड

Pankaj Udhas Passes Away: पंकज उधास का आज निधन हो गया. उनके परिवार ने एक बयान में कहा, "बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी, 2024 को पद्मश्री पंकज उधार के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं."

Pankaj Udhas Passes Away: मनोरंजन जगत को आज बड़ा झटका लगा है. जी हां लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास अब इस दुनिया में नहीं रहे. महान गायक का आज लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष में निधन हो गया. यह खबर उनके परिवार ने साझा की. एक बयान में, उन्होंने कहा, “बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी, 2024 को पद्मश्री पंकज उधार के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं.” यह खबर कई लोगों के लिए सदमे की तरह आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज उधास का ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया. वहीं अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा.


पंकज उधास का निधन
गायक सोनू निगम उनकी मौत पर प्रतिक्रिया देने वाले पहले लोगों में से थे. सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है… श्री पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा. यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे. वहां होने के लिए आपका शुक्रिया… शांति.” महान गजल गायक पंकज उधास के आकस्मिक निधन ने दुनिया भर के संगीत प्रेमियों को दुखी कर दिया है. जब बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल को दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बारे में बताया तो वे हैरान रह गए. उन्होंने कहा, “क्या??? लेकिन, वह अभी बहुत यंग थे.. ये हैरान कर देने वाला है.”


पंकज उधास के बारे में
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को जेतपुर, गुजरात में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आहट नाम से एक गजल एल्बम जारी करके की. जल्द ही, वह भारत में गजल संगीत का पर्याय बन गए. बॉलीवुड में, उन्होंने संजय दत्त की फिल्म नाम के लिए प्रतिष्ठित ट्रैक चिट्ठी आई है गाया था. यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ और इसने सभी को रुला दिया.

पंकज उधास के परिवार में और कौन-कौन हैं

पंकज ने पिछले कुछ वर्षों में कई एल्बम जारी किए और कई लाइव कॉन्सर्ट की मेजबानी की, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी. पंकज उधास को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया. पंकज ने पिछले कुछ वर्षों में कई एल्बम जारी किए और कई लाइव कॉन्सर्ट को भी होस्ट किया, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी. इस बीच, पंकज ने 1982 में अपनी पत्नी फरीदा उधास से शादी कर ली. इस जोड़े के दो बच्चे हैं, रेवा उधास और नायाब उधास.

अपनी मधुर आवाज से जीत लिया था सबका दिल

पंकज उधास ने गजल की दुनिया पर कई सालों तक राज किया है. उनकी मधुर, आवाज आसानी से पहचानी जा सकती है. उन्होंने राजकोट में संगीत नाटक अकादमी से तबला में प्रशिक्षण लिया था. उधास के लिए, जिन्होंने गजल एल्बम ‘आहट’ (1980) से अपना करियर शुरू किया और इसके बाद तीन अन्य सफल एल्बम – ‘मुकरार’, ‘तरन्नुम’ और ‘महफिल’ दिए, फिल्म ‘नाम’ (1986) का यह गाना उनकी प्रसिद्धि को और बढ़ाने में मदद की. यह एक ऐसा ब्रेक था जिसने बॉलीवुड में उनकी उपस्थिति दर्ज कराने में मदद की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >