बनियान-शॉर्ट्स पहनकर सब्जी मंडी पहुंचे Panchayat के ‘विधायक जी’, फैंस बोले- भूषण भाई, ये सब नहीं देख पाएंगे

वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक जी का रोल करने वाले एक्टर पंकज झा की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो में वह आम लोगों की तरह सब्जी मंडी में सब्जी खरीदते नजर आ रहे हैं.

Panchayat Season 5 Vidhayak Ji: अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ तो आप सबने देखी ही होगी. इस शो का हर एक किरदार लोगों को बहुत पसंद आता है. इसी शो में एक्टर पंकज झा ने ‘विधायक जी’ का एक मजेदार और दमदार रोल निभाया है. अब इंटरनेट पर विधायक जी यानी पंकज झा की एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में वह किसी वीआईपी की तरह नहीं, बल्कि बिल्कुल आम लोगों की तरह सड़क किनारे सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Pankaj Jha Viral Photo: सड़क किनारे सब्जी खरीदते दिखे ‘विधायक जी’

पंकज झा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर की है. फोटो में देखा जा सकता है कि वह गले में एक झोला लटकाए हुए हैं और बड़े ध्यान से खीरा चुन रहे हैं. उन्होंने बहुत ही साधारण बनियान और शॉर्ट्स पहन रखी है. उनके आसपास कई और लोग भी खड़े हैं, लेकिन कपड़े और सादगी देखकर ऐसा लग रहा है कि वहां मौजूद बहुत कम लोग ही उन्हें पहचान पाए हैं. उनका यह सादा अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.

यह भी पढ़ें: TVF की ‘पंचायत सीजन 5’ में दिखेंगे कई बड़े ट्विस्ट, बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए ये हिंट

Fans Reaction: फोटो देखकर फैंस ले रहे हैं मजे

विधायक जी को इस हालत में सब्जी खरीदते देख लोग सोशल मीडिया पर खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “विधायक जी, विधायकी हारने के बाद.” दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, “भूषण भाई, ये सब नहीं देख पायेंगे.” तीसरे यूजर ने लिखा, “देख रहा है बिनोद कैसी सब्जियों के ढेर में कत्थल ढूंढा जा रहा है.”

Pankaj Jha Career: बेतिया से मुंबई तक का सफर

आज भले ही पंकज झा को ‘विधायक जी’ के रूप में बड़ी पहचान मिल गई हो, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. वह बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कई सालों तक थिएटर किया. वह हमेशा अपनी पसंद का काम करना चाहते थे, इसलिए वह लंबे समय तक टीवी और फिल्मों की चकाचौंध से दूर रहे. एक समय तो ऐसा भी आया था जब उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह दर्शकों के पसंदीदा एक्टर बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary Divorce: सपना पर था अफेयर का शक, इसलिए मारपीट करता था पति? को-स्टार का बड़ा दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >