Panchayat 3 की रिंकी ने एक्ट्रेस बनने के लिए परिवार से बोला था झूठ, ग्लैमरस तसवीरों से नहीं हटेगी नजरें

1 / 1
Panchayat 3 की रिंकी ने एक्ट्रेस बनने के लिए परिवार से बोला था झूठ, ग्लैमरस तसवीरों से नहीं हटेगी नजरें
फुल स्क्रीन में देखें

panchayat 3

Panchayat 3: पंचायत सीजन 3 आज से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. नए सीजन में नीना गुप्ता, फैसल मलिक जैसे किरदार धमाल मचा रहे हैं. अभिषेक त्रिपाठी के रूप में जितेंद्र कुमार की वापसी हुई है. इस सीजन में जितेंद्र और रिंकी की लव स्टोरी देखने को मिल रही है.

Panchayat 3: ‘पंचायत’ ओटीटी पर सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है और इसके पहले दो सीजन ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे और अब तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

Panchayat 3

सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक और सुनीता राजवार हैं. चूंकि सीजन 3 की स्ट्रीमिंग अब शुरू हो गई है. ऐसे में दर्शक इसे पैसा वसूल और मस्ट वॉच बता रहे हैं.

Panchayat 3

पंचायत फ्रेंचाइजी के प्रधान जी और मंजू देवी की बेटी रिंकी तीसरे सीजन के प्रीमियर के बाद इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बन गई हैं. पॉपुलर सीरीज में रिंकी का किरदार निभाने वाली सांविका को दूसरे सीजन में पेश किया गया था.

Read Also- Panchayat 3 OTT Release Date: इस ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें डेट-टाइम

जितेंद्र कुमार के किरदार के साथ रिंकी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया था. तीसरे सीजन में उम्मीद है कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पकेगी ही.

आकपो बता दें कि सांविका जबलपुर, मध्य प्रदेश की रहने वाली है और उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है. हालांकि अभिनेत्री 9 से 5 की नौकरी नहीं करना चाहती थी. इसलिए उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में काम करने का सोचा.

Read Also- Panchayat 3 को लेकर बोले चंदन राय- दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लायेगी विकास और खुशबू की नोक-झोंक

एक इंटरव्यू में रिंकी ने खुलासा किया था कि एक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने अपने माता-पिता से झूठ बोला था. उन्होंने कहा था कि वह नौकरी के लिए बैंगलोर जा रही है. दरअसल, वह एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंची थीं.

सविका ने कड़ी मेहनत और स्ट्रगल के बाद आखिरकार पंचायत के साथ शोबिज में अपनी पहचान बनाई. आज सोशल मीडिया पर उनके काफी चाहने वाले हैं. उनके इंस्टा अकाउंट पर 205k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं

पंचायत के बाद, वह रवि दुबे-स्टारर ‘लखन लीला भार्गव’, ‘हजामत’ सहित कई ओटीटी शो का हिस्सा बनीं. आगे वह कौन से प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी. इसके बारे में उन्होंने कुछ बताया नहीं है.

Also Read- Panchayat 3 Twitter Review: पंचायत 3 देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू आया सामने, इस एक सीन पर फैंस के छलके आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >