Panchayat 3: नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है पंचायत 3 का धांसू ट्रेलर, इन दिन ओटीटी पर देगी दस्तक

Panchayat 3: पंचायत 3 का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर बीते दिनों प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ. फैंस ने वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया और यही वजह है कि ये ट्रेंड कर रहा है और 24 घंटे के भीतर 4.5 मिलियन लोगों ने इसे देखा. बता दें कि ट्रेलर हमें एक काल्पनिक भारतीय गांव फुलेरा के जीवन की एक झलक दिखाता है.

Panchayat 3: प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 बस आने ही वाला है! अपकमिंग सीजन का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया है, जो आपको हंसी का ओवरडोज देगा. वीडियो में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की झलक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए. रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर ही ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर 1 स्थान पर ट्रेंड कर रहा है.


यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर
द वायरल फीवर (टीवीएफ) द्वारा निर्मित, दीपक कुमार मिश्रा की ओर से निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखित, नया सीजन आपको फुलेरा गांव के लोगों से रूबरू कराता है. ‘पंचायत’ सीजन 3 के ट्रेलर को दुनिया भर के फैंस और क्रिटक्स से प्यार मिल रहा है. यह 4.5 मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर नंबर 1 स्थान पर ट्रेंड कर रहा है. वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग 28 मई को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब के साथ, भारत और 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर होगा.

Also Read- Panchayat 3 Trailer: देख रहा है बिनोद… प्रधान जी गुस्सा कर रहे हैं, पंचायत 3 का धमाकेदार ट्रेलर आउट

Also Read- Panchayat 3 Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें तारीख

Also Read- Panchayat 3 Trailer: इंतजार खत्म, इस दिन आपसे मिलने आएंगे फुलेरा के ‘सचिव जी’, जारी होगा पंचायत 3 का ट्रेलर


पंचायत 3 के ट्रेलर में हमने क्या देखा
ट्रेलर हमें एक काल्पनिक गांव फुलेरा के जीवन की एक झलक दिखाता है. अभिषेक, जिसका किरदार जितेंद्र कुमार ने निभाया है, पंचायत सचिव के रूप में वापस आ गया है और बेहतर भविष्य का लक्ष्य रखते हुए गांव की समस्याओं से निपट रहा है. दो मिनट से अधिक लंबी क्लिप में फुलेरा के निवासियों को राजनीति की दुनिया, शासन करने की प्रतिद्वंद्विता और प्रेम के मामलों में गहराई से उतरते हुए दिखाया गया है.


उर्फी जावेद की दिखी झलक
बीते दिनों प्राइम वीडियो ने एक क्लिप शेयर किया, जिसमें उर्फी जावेद, किंग और अनुपम मित्तल की झलक हमें देखने को मिली. मजेदार वीडियो में, तीनों प्रधान के लिए इंटरव्यू देते दिखाई दिए. द वायरल फीवर द्वारा निर्मित, वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका शामिल हैं. ‘पंचायत’ अभिषेक त्रिपाठी की कहानी है. वह एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है, जो फुलेरा नामक एक छोटे से गांव के पंचायत कार्यालय में नौकरी करता है.

Also Read- Panchayat 3 का नया पोस्टर हुआ जारी, मेकर्स खोज रहे फुलेरा गांव के लिए नया सच‍िव, आप भी भेज सकते हैं CV

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >