Mahira Khan: टॉरंटो फिल्म फेस्टिवल में माहिरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 41 की उम्र में दूसरी बार बनेंगी मां

अभिनेत्री माहिरा खान ने 41 साल की उम्र में अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी दी है. टॉरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया. बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी के तीन साल बाद यह कपल अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है.

पाकिस्तानी सिनेमा और बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जादू चला चुकीं मशहूर अभिनेत्री माहिरा खान के फैंस के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है. 41 साल की उम्र में माहिरा खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं. टॉरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF 2026) के रेड कार्पेट से माहिरा ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह बड़ा सरप्राइज दिया है. बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी के तीन साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

"हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है..."

टॉरंटो फिल्म फेस्टिवल में अपने सिनेमाई योगदान के लिए सम्मानित होने पहुंचीं माहिरा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की. व्हाइट कलर के ढीले और एलिगेंट गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए माहिरा ने कैप्शन में लिखा, "हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है..." हाथ से बेबी बंप को थामे माहिरा की इस सादगी भरी तस्वीर पर फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

बिजनेसमैन सलीम करीम संग 2023 में की थी शादी

बता दें कि माहिरा खान ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. सलीम के साथ यह उनका पहला बच्चा होगा. इससे पहले माहिरा का अपने पूर्व पति अली असकरी से एक 17 साल का बेटा अजलान है. साल 2023 में जब माहिरा ने सलीम संग शादी रचाई थी, तब उनके बेटे अज़लान ने ही अपनी माँ का हाथ थामकर उन्हें मंडप तक पहुँचाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

SRK संग 'रईस' से बॉलीवुड में मचाया था तहलका

माहिरा खान ने साल 2016 में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू किया था, जिसे भारत में बेहद पसंद किया गया था. इसके अलावा वह पाकिस्तान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट', 'बिन रोए', 'सुपरस्टार' और पॉपुलर टीवी शोज़ जैसे 'शहर-ए-जात' और 'सदके तुम्हारे' के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं.

ये भी पढ़ें: Dhruv Vikram की अगली फिल्म का हुआ खुलासा, Karan Arvind Kumar संग ‘Jacky’ में आएंगे नजर, Satwika बनीं लीड एक्ट्रेस

ये भी पढ़ें: पत्नी सामने थी, कार में सुजैन खान को किस कर रहे थे अर्जुन रामपाल, पत्रकार ने पॉडकास्ट में सुनाया सनसनीखेज किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >