इस लॉन्ग वीकेंड OTT बनेगा एंटरटेनमेंट का अड्डा, रोमांस, थ्रिल और साइंस फिक्शन का जबरदस्त कॉम्बो, रिलीज होंगी 5 धमाकेदार फिल्में- सीरीज

गणतंत्र दिवस की छुट्टियों पर अगर आपका मन घर से बाहर नहीं जाने का है, तो आपको ऐसे वेब सीरीज और मूवीज बताते हैं, जिसे घर बैठे देखकर आप एंजॉय कर सकते हैं. इस लॉन्ग वीकेंड पर ये लेटेस्ट रिलीज हो रही वेब सीरीज और फिल्में आप देख सकते हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

लॉन्ग वीकेंड शुरू होते ही हर किसी का मन करता है कि कुछ बढ़िया देखा जाए. ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रख रहे हैं. इस हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपका वीकेंड और भी मजेदार बना देंगी. अगर आप बाहर जाए बिना घर पर ही एंटरटेनमेंट का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं, तो ये फिल्में और सीरीज आपके लिए एकदम सही ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं किन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आप इन्हें देख सकते हैं.

तेरे इश्क में

‘तेरे इश्क में’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय है. इस फिल्म के मुख्य किरदार में धनुष और कृति सेनन है. फिल्म की कहानी में सिर्फ रोमांस नहीं है बल्कि इसमें दर्द, ब्रेकअप और इमोशन्स भी देखने को मिला है. आप इसे 23 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

गुस्ताख इश्क

‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के निर्देशक विभु पुरी है. फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दर्शक इसे 23 जनवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

मार्क

किच्चा सुदीप की फिल्म मार्क 25 दिसंबर 2025 यानी क्रिसमस डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर ये फिल्म आपको बोर होने नहीं देगी.

स्पेस जेन चंद्रयान

वेब सीरीज ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज में भारत के चंद्रयान मिशन से जुड़ी कहानी को दिखाई जाएगी. सीरीज में नकुल मेहता, श्रिया सरन, गोपाल दत्त, प्रकाश बेलावाड़ी अहम किरदार में दिखेंगे.

सिराई

तमिल क्राइम और कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘सिराई’ है, जो 23 जनवरी से जी 5 पर स्ट्रीम होगी. ‘सिराई’ की कहानी न्याय और अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कोर्टरूम में चलने वाली बहसें और केस से जुड़े मोड़ कहानी को दिलचस्प बनाते हैं.

यह भी पढ़ेंBorder 2 First Review: सनी देओल की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, फिल्म के आखिरी 30 मिनट बने हाईलाइट, जानें यूजर ने क्या-क्या बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >