OTT Releases This Week: इस हफ्ते रोमांस, एक्शन और पौराणिक कथाओं का जबरदस्त संगम, ओटीटी पर कहर बरपाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज

OTT Releases This Week: इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज लिस्ट में देखें रोमांच, प्यार और पौराणिकता का संगम. जानें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो से हॉटस्टार और लायंसगेट प्ले पर 23 से 25 अक्टूबर तक रिलीज हो रही इन बड़ी वेब सीरीज और फिल्मों की पूरी डिटेल्स.

OTT Releases This Week: मनोरंजन के शौकीनों के लिए यह हफ्ता बेहद खास होने वाला है. एक तरफ जहां रोमांचक पौराणिक कथाएं और दिल छू लेने वाली रोमांटिक कहानियां हैं, वहीं दूसरी ओर एक्शन और ड्रामा से भरपूर नई वेब सीरीज और फिल्में भी रिलीज हो रही हैं. 23 से 25 अक्टूबर के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जीयो हॉटस्टार और लायंसगेट प्ले जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई मच अवेटेड टाइटल्स दर्शकों का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते की एंटरटेनमेंट लिस्ट.

Nadikar – October 24 (Lionsgate Play)

टोविनो थॉमस और सौबिन शाहिर स्टारर यह कॉमेडी-ड्रामा एक असफल अभिनेता की आत्म-खोज की कहानी है. अभिनय की दुनिया में फिर से अपनी जगह बनाने के संघर्ष को यह फिल्म कॉमेडी और इमोशंस के खूबसूरत मेल से दिखाती है.

Kurukshetra: Part 2 – October 24 (Netflix)

महाभारत के युद्ध पर आधारित यह एनिमेटेड पौराणिक सीरीज, कुरुक्षेत्र के 18 दिवसीय युद्ध को दर्शाती है. अभिमन्यु के चक्रव्यूह से लेकर अर्जुन और कर्ण के अंतिम संघर्ष तक, सीरीज युद्ध की भावनात्मक और नैतिक कीमत को बखूबी दिखाती है.

Nobody Wants This Season 2 – October 23 (Netflix)

पिछले सीजन के बाद, अब नूह और जोआन की अनोखी लव स्टोरी में और भी ट्विस्ट्स आने वाले हैं. पारिवारिक और धार्मिक मतभेदों के बीच उनका रिश्ता इस सीजन में एक नई परीक्षा से गुजरेगा.

Mahabharat: Ek Dharmayudh – October 25 (JioHotstar)

AI तकनीक से बनी भारत की पहली प्रमुख पौराणिक सीरीज में कौरवों और पांडवों के संघर्ष को नई विजुअल और इमोशनल गहराई के साथ पेश किया गया है.

Param Sundari – October 24 (Prime Video)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की यह रोमांटिक कॉमेडी उत्तर-दक्षिण भारतीय संस्कृतियों के टकराव के बीच एक दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी है. खूबसूरत लोकेशन्स और मीठी केमिस्ट्री इसे देखने लायक बनाते हैं.

They Call Him OG – October 23 (Netflix)

पवन कल्याण की यह एक्शन-क्राइम फिल्म आपको 1970 के दशक के मुंबई के अंडरवर्ल्ड में ले जाएगी. इमरान हाशमी के साथ उनका टकराव फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट है.

यह भी पढ़ें: Thamma से पहली बार हॉरर फिल्म करने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कलाकार को कुछ करने का होता नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >