OTT releases this week: इस वीकेंड एंजॉय करें ये धांसू नई रिलीज वेब सीरीज और फिल्में, एंटरटेनमेंट की नहीं होगी कमी

OTT Releases This Week: वीकेंड आ चुका है और इन-दिनों पूरे देश में गर्मी का सितम भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आप अपनी छुट्टियों को एंटरटेनिंग बनाना चाहते हैं, ओटीटी पर इन नई रिलीज वेब सीरीज और फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं.

OTT Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप कभी भी और कहीं भी इंटरेस्टिंग शोज को घर बैठे देख सकते है. इस वीकेंड भी कई नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई है, जिन्हें आप नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.

Gaanth Chapter 1 Jamnaa Paar

गांठ चैप्टर 1 जमना पार (Gaanth Chapter 1 Jamnaa Paar)
गांठ चैप्टर 1 जमना पार जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है. मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर इस वेब सीरीज की कहानी एक इन्स्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नाम गदर सिंह है, जो सनी के मौत का कारण बनता है. इस सीरीज में 8 एपिसोड है.

Bridgerton season 3 Part 2

ब्रिजर्टन सीजन 3 भाग 2 (Bridgerton season 3 Part 2)
हिट नेटफ्लिक्स ड्रामा के इस पार्ट में कॉलिन और पेनेलोप के लव स्टोरी को दिखाया गया है. इस सीजन में निकोला कॉउघलन, ल्यूक न्यूटन जैसे मशहूर किरदार शामिल है.

Also Read- Commander Karan Saxena OTT: गुरमीत चौधरी की वेब सीरीज इस ओटीटी पर होगी रिलीज, फ्री में देखने के लिए अभी नोट कर लें डेट

Luv ki Arrange Marriage

लव की अरेंज मैरिज (Luv ki Arrange Marriage)
लव की अरेंज मैरिज एक रोमांटिक कामेडी शो है, जो जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. कहानी की बात करें तो इसमें लव और इशिका की लवस्टोरी को दिखाया गया है, जो एक दूसरे संग शादी करना चाहते हैं, लेकिन कहानी एक अलग ही ट्विस्ट पर आपको ले जाएगी. वीकेंड पर जरूर एंजॉय करें.

Also Read- वेब सीरीज और फिल्में देखकर हो गए हैं बोर… तो OTT पर देख डाले ये पाकिस्तानी ड्रामा, मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

द बॉयज सीजन 4 (The Boys Season 4)
कार्ल अर्बन, जैक कुआइड और एंटनी स्टारर सीरीज, अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. नए कलाकारों में वैलोरी करी और सुसान हेवर्ड दो नए सुपरहीरो, फायरक्रैकर और सिस्टर सेज के रूप में हैं.

Do Aur Do Pyaar

दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyaar)
शीर्षा गुहा ठाकुरता की यह शो दो कपल्स की है, जो बारह साल के लव मैरिज के बाद एक दूसरे से बोर हो कर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर बैठते है. विद्या बालन, प्रतीक गांधी की फिल्म दो और दो प्यार आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Sisterhood

सिस्टरहुड
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू की भूमिका निभाने वाली निधि भानुशाली की सीरीज सिस्टरहुड अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम हो रही है. कहानी की बात करें तो इसमें चार बेस्ट फ्रेंड्स होते हैं, जिन्हें कई चुनौतियों से गुजरना पड़ता है.

Also Read- Do Aur Do Pyaar OTT Release: विद्या बालन की फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, वीकेंड में जरूर करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >