OTT Releases This Week 16 To 22 March: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 19 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. लेकिन खास बात यह है कि धुरंधर से पहले और बाद में भी एंटरटेनमेंट का सिलसिला रुकने वाला नहीं है. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जो दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज लेकर आएंगी. फैमिली ड्रामा से लेकर थ्रिलर, क्राइम, रोमांस और म्यूजिकल स्टोरी तक, हर तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज OTT पर दस्तक देने वाली हैं.
Deor De Viah Vich Nach Lain De – 19 मार्च (Chaupal)
यह पंजाबी फैमिली ड्रामा एक बड़े शादी समारोह के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी राज धालीवाल की है, जो अपने देवर की शादी को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी करती है. लेकिन परिवार की पुरानी रंजिशों और गलतफहमियों की वजह से शादी का माहौल बिगड़ने लगता है. फिल्म में डांस, मस्ती और परिवार की एकजुटता की खूबसूरत कहानी दिखाई गई है.
Aga Aga Sunbai! Kay Mhantay Sasubai? – 19 मार्च (ZEE5)
मराठी फैमिली ड्रामा ‘अगा अगा सुनबाई! काय म्हणते सासूबाई?’ सास और बहू के रिश्ते की कहानी दिखाती है. फिल्म में नई दुल्हन मानस्वी और उसकी सास स्मिता के बीच होने वाली नोकझोंक और पारिवारिक टकराव को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. शुरुआत में दोनों के बीच खूब तकरार होती है और हालात ऐसे बनते हैं कि मानस्वी और उसका पति घर छोड़ने तक की सोचने लगते हैं. लेकिन एक बड़ी घटना के बाद दोनों के रिश्ते में बदलाव आता है और धीरे-धीरे उनका रिश्ता समझ और दोस्ती में बदल जाता है. यह फिल्म दिखाती है कि मुश्किल समय में परिवार की महिलाएं कैसे एक-दूसरे का सहारा बनती हैं.
Jazz City – 19 मार्च (Sony LIV)
Jazz City एक ऐतिहासिक म्यूजिकल थ्रिलर है, जिसकी कहानी 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौर के कलकत्ता में सेट है. कहानी जिमी रॉय नाम के युवक की है, जो एक जैज क्लब की दुनिया में घुसकर अनजाने में जासूसी और राजनीतिक साजिशों के जाल में फंस जाता है. फिल्म में संगीत और इतिहास का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है.
The Housemaid – 19 मार्च (Prime Video)
यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. कहानी मिली नाम की महिला की है, जो पैरोल पर बाहर आने के बाद एक अमीर परिवार के घर में नौकरानी बनकर काम करती है. धीरे-धीरे उसे घर के अंदर छिपे खतरनाक राज पता चलने लगते हैं. कहानी में कई ऐसे ट्विस्ट आते हैं जो दर्शकों को चौंका देते हैं.
Chiraiya – 20 मार्च (JioHotstar)
सोशल ड्रामा ‘चिरैया’ एक बेहद गंभीर विषय को उठाती है. कहानी कमलेश नाम की महिला की है, जो एक आदर्श बहू मानी जाती है. लेकिन जब उसे पता चलता है कि उसकी ननद पूजा अपने ही पति के यौन शोषण का शिकार हो रही है, तो उसकी दुनिया बदल जाती है. अब कमलेश के सामने मुश्किल फैसला है कि क्या वह परिवार की इज्जत बचाए या अपनी ननद के लिए न्याय की लड़ाई लड़े. यह सीरीज समाज में मौजूद उन सोचों पर सवाल उठाती है जो शादी को हमेशा सहमति से जोड़कर देखते हैं.
Dead of Winter – 20 मार्च (Lionsgate Play)
यह एक दमदार सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है. कहानी बार्ब नाम की महिला की है, जो अपने पति की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए एक बर्फीले इलाके में जाती है. लेकिन वहां वह अनजाने में एक खतरनाक अपहरण साजिश के बीच फंस जाती है. जब उसे पता चलता है कि एक लड़की को जबरन अंगदान के लिए कैद किया गया है, तो वह उसे बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देती है. इसके बाद बर्फ से ढके इलाके में शुरू होती है एक खतरनाक लड़ाई.
Deadloch Season 2 – 20 मार्च (Prime Video)
क्राइम कॉमेडी सीरीज ‘डेडलोच का दूसरा सीजन इस बार ऑस्ट्रेलिया के गर्म इलाके में सेट है. दो पुलिस अधिकारी एक हत्या की जांच करते-करते एक बड़े रहस्य में उलझ जाते हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, उन्हें खतरनाक परिस्थितियों और अजीब लोगों से सामना करना पड़ता है. यह सीजन मर्डर मिस्ट्री, डार्क कॉमेडी और सस्पेंस का शानदार मेल है.
Jatadhara – 20 मार्च (ZEE5)
सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘जटाधारा’ में शिव नाम का एक व्यक्ति दिन में कॉर्पोरेट कर्मचारी होता है, लेकिन रात में वह भूत-प्रेतों का शिकार करता है. उसका मकसद अलौकिक शक्तियों को गलत साबित करना है. लेकिन जब वह एक प्राचीन रहस्य की जांच करता है, तो उसे पता चलता है कि उसकी किस्मत खुद एक दैवीय मिशन से जुड़ी हुई है. अब उसे एक खतरनाक दैत्य को जागने से रोकना होगा.
Kasargod Embassy – 20 मार्च (ZEE5)
यह मलयालम क्राइम थ्रिलर दो चचेरे भाइयों की कहानी है, जो बेहतर जिंदगी की तलाश में नकली पासपोर्ट के धंधे में फंस जाते हैं. शुरुआत में यह काम आसान लगता है, लेकिन धीरे-धीरे वे अंतरराष्ट्रीय जालसाजी के खतरनाक जाल में फंस जाते हैं. पुलिस और अपराधियों के बीच शुरू होती है एक रोमांचक बिल्ली-चूहे की दौड़.
Peaky Blinders: The Immortal Man – 20 मार्च (Netflix)
इस फिल्म में थॉमस शेल्बी की कहानी आगे बढ़ती है. उम्र बढ़ने के बाद भी वह अपने अतीत से दूर नहीं जा पाता। जब उसे पता चलता है कि उसका बेटा खतरनाक साजिश में शामिल हो गया है, तो वह फिर से पुराने शहर में लौटता है. अब उसे अपने परिवार और देश को एक बड़ी साजिश से बचाना होगा.
Seetha Payanam – 20 मार्च (Sun NXT)
यह एक रोमांटिक रोड ड्रामा है. कहानी सीता नाम की शेफ की है, जो एक यात्रा के दौरान कई अजनबियों से मिलती है. रास्ते में होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं बाद में उसकी जान बचा देती हैं. इसके बाद वह उन सभी लोगों को ढूंढने निकलती है जिन्होंने अनजाने में उसकी मदद की थी.
Choran Nal Yarian – 21 मार्च (Chaupal)
पंजाबी फैमिली ड्रामा ‘चोरान नाल यारियां’ एक बेफिक्र युवक मनमीत की कहानी है, जो यूके में अपनी बहन के साथ रहता है. उसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब उसे अपने जीजा पर बेवफाई का शक होने लगता है. सच जानने की कोशिश में कई गलतफहमियां पैदा होती हैं और परिवार में तनाव बढ़ जाता है. आखिर में अपनी बहन की शादी बचाने के लिए मनमीत चोरों के एक गैंग की मदद लेने का फैसला करता है. फिल्म में परिवार, भरोसे और रिश्तों की अहमियत को मजेदार तरीके से दिखाया गया है.
Wicked: For Good – 21 मार्च (JioHotstar)
यह म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म ओज की दुनिया की कहानी को आगे बढ़ाती है. इसमें दो जादूगरनियों की दोस्ती, राजनीति और जादुई दुनिया की साजिशें दिखाई गई हैं. फिल्म में इमोशनल ड्रामा और शानदार म्यूजिक का मेल देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: जादुई नोटबुक की तलाश में निकले ‘Rahu Ketu’, OTT पर देखें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की मजेदार फैंटेसी-कॉमेडी
