OTT Releases: रवि तेजा की मिस्टर बच्चन से लेकर सेक्टर 36 तक, ओटीटी पर बवाल काटने आ गई हैं ये फिल्में-सीरीज

OTT Releases: ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज की बौछार हो रही है. ऐसे में अगर आप भी इनका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आइए बताते हैं कि इस हफ्ते कौन कौन सी फिल्में व सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम होगी.

OTT Releases: सितंबर के महीने की शुरुआत काफी बंपर रही. महीने के पहले हफ्ते हमने अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ से लेकर एक्शन-थ्रिलर फिल्म किल और रितेश देशमुख की विस्फोट जैसी दमदार फिल्मों और सीरीज का आनंद उठाया. ऐसे में अगर आप यह सोच रहे हैं कि एंटरटेनमेंट का कोटा पूरा हो गया है, तो आप गलत हैं क्योंकि ओटीटी के दूसरे हफ्ते भी कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं, जिन्हें आप वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनके नाम.

बैड न्यूज

विकी कौशल और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है. वहीं, फिल्म को प्रोड्यूस अमृतपाल सिंह बिंद्रा अपूर्वा मेहता और करण जौहर ने मिलकर किया है. अब यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को हंसी के ठहाके लगवाने अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

Also Read: OTT Adda: इन क्राइम-थ्रिलर फिल्मों को देख, जान हलक में आ जाएगी

Also Read: OTT Adda: ये 5 वजह बनाती है विस्फोट को मस्ट वॉच फिल्म

सेक्टर 36

विक्रांत मेसी और दीपक डोबरियाल की क्राइम-थ्रिलर फिल्म सेक्टर 36 नेटफ्लिक्स पर 13 सितंबर को रिलीज हो गई है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं. यह फिल्म सेक्टर 36 की सच्ची घटना पर आधारित है.

मिस्टर बच्चन

अजय देवगन की फिल्म रेड की रीमेक फिल्म मिस्टर बच्चन के मुख्य भूमिकाओं में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे हैं. यह फिल्म 15 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई थी. लेकिन अब इस फिल्म की बढ़ती डिमांड के बाद फिल्म को 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है.

एमिली इन पेरिस 4 पार्ट 2

नेटफ्लिक्स की अमेरिकन ड्रामा सीरीज एमिली इन पेरिस के चौथे सीजन का 2 पार्ट नेटफ्लिक्स पर 12 सितंबर को आ गया है. इस सीरीज के दूसरे भाग में दिखाया जाएगा की कैसे एमिली रोम में अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को संभालती है.

बर्लिन

अतुल सभरवाल की स्पाई-थ्रिलर फिल्म बर्लिन 13 सितंबर को जी5 पर स्ट्रीम होगी. फिल्में मुख्य भूमिका निभाते अपारशक्ति खुराना और इश्वक सिंह नजर आएंगे. फिल्म की कहने इश्वक के इर्द में घूमती है, जो गूंगा और बहरा है. इश्वक को विदेश का जासूस होने के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >