Reality Shows: वेब सीरीज-फिल्में देखकर हो गए हैं बोर… तो ओटीटी पर इन रियालिटी शोज को बिल्कुल न करें मिस

1 / 1
Reality Shows: वेब सीरीज-फिल्में देखकर हो गए हैं बोर… तो ओटीटी पर इन रियालिटी शोज को बिल्कुल न करें मिस
फुल स्क्रीन में देखें

OTT Reality Shows

OTT Reality Shows: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई सभी लेटेस्ट वेब सीरीज अगर आपने देख डाली है, तो इस वीकेंड हम आपके लिए कुछ बेहनतरीन रियालिटी शोज लेकर आए हैं, जो आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देगा.

OTT Reality Shows: बेब सीरीज और फिल्में देखकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो इस वीकेंड टीवी पर मौजूद कुछ धमाकेदार रियालिटी शोज को एंजॉय करें. लिस्ट में बिग बॉस ओटीटी 3, स्प्लिट्सविला 15 और लाफ्टर शेफ्स जैसे शोज हैं. इनको आप जियो सिनेमा और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

Bigg boss ott 3

बिग बॉस ओटीटी 3
बिग बॉस ओटीटी 3 हमेशा से ही दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट देता आया है. इस सीजन में भी कई पॉपुलर यूट्यूबर्स के साथ टीवी जगत के नामचीन चेहरे आए हैं, जिनके बीच झगड़े शुरू हो गए है, उनकी तीखी बहस आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी. रियालिटी शोज के नए एपिसोड्स को जियो सिनेमा पर एंजॉय करें.

Read Also- Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देंगी ये बाजा फाड़ फिल्में, पूरा देखे बिना उठ नहीं पाएंगे

लाफ्टर शेफ्स
लाफ्टर शेफ्स में टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स अजीबो-गरीब जोड़ियों के साथ आए हैं, जो अलग-अलग तरह की डिश बनाते हैं. उनकी किचन की मस्ती आपको लाफ्टर का डोज देगी. रियालिटी शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं और आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

धवन करेंगे
भारतीय क्रिकेट स्टार शिखर धवन की ओर से होस्ट किया जाने वाला ‘धवन करेंगे’ एक टॉक शो है, जिसमें आपको कई पॉपुलर स्टार्स आते हैं और क्रिकेट से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं. इसे भी आप जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं.

Read Also- OTT Releases: हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2 से लेकर शर्माजी की बेटी तक, घर बैठे देखें सस्पेंस और एक्शन से भरी ये फिल्में-सीरीज

स्प्लिट्सविला 15
एमटीवी स्प्लिट्सविला, जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है. सनी लियोनी और तनुज विरवानी की ओर से होस्ट किए जाने वाले रियालिटी शो में कुछ कपल्स आते हैं, जो फनी टास्क करते हैं और अपने पार्टनर संग रोमांस भी कर एक आइडियल कपल बनते हैं.

खतरों के खिलाड़ी 14
रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 को आप जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं. शो की शूटिंग फिलहाल रोमानिया में चल रही है. इस बार कई धांसू कंटेस्टेंट हैं, जो खतरा लेकर टास्क कर रहे हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 के घर में ये क्या बोल गई कृतिका मलिक, कहा- जब दूसरे का पति यूज कर लेती हूं तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >