आकांक्षा चमोला असली सांप है... गौरव खन्ना के सपोर्ट में उतरे Orry ने एक्स वाइफ पर साधा निशाना

ओरी ने टीवी एक्टर गौरव खन्ना के सपोर्ट में खुलकर बात की है. उन्होंने उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा चमोला और 'खतरों के खिलाड़ी' की को-कंटेस्टेंट शगुन शर्मा के बयानों पर सवाल उठाए हैं. आखिर क्या है पूरा मामला? जानें यहां.

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादीशुदा जिंदगी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. 'लॉक अप: सच या सजा' में आकांक्षा ने दोनों के तलाक की बात कही थी. इसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव के साथ नजर आ रहीं शगुन शर्मा के उनके बारे में दिए बयान भी चर्चा में आ गए. अब इसी पूरे मामले में ओरहान अवत्रामानी यानी ओरी ने गौरव खन्ना का सपोर्ट किया है और आकांक्षा और शगुन पर निशाना साधा है.

Orry Reaction: गौरव के सपोर्ट में आए ओरी

ओरी का कमेंट, फोटो- इंस्टाग्राम

ओरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि आकांक्षा और शगुन जानबूझकर गौरव की छवि खराब कर रही हैं. उन्होंने आकांक्षा पर गौरव के नाम और फेम का इस्तेमाल अपने व्यूज के लिए करने का आरोप लगाया.

ओरी ने अपने कमेंट में लिखा कि आकांक्षा गौरव का नाम खराब कर रही हैं और उनकी पहचान का फायदा उठा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गौरव की शादी के बारे में भी जानकारी नहीं थी और 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान वह गौरव के साथ एक ही वैनिटी में करीब एक महीने रहे थे.

Orry Slams Akanksha: आकांक्षा को बताया 'रियल स्नेक'

ओरी यहीं नहीं रुके. उन्होंने आकांक्षा के रवैये को लेकर काफी कड़ा कमेंट किया. उन्होंने इसे 'शेमलेस बिहेवियर' बताया और कहा कि एक अच्छे इंसान का फायदा उठाना सही नहीं है. ओरी ने आकांक्षा को 'रियल स्नेक इन द ग्रास' तक कह दिया.

Shagun Sharma Bullying Claim: गौरव पर लगाया था ये आरोप

वहीं, शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर 'खतरों के खिलाड़ी 15' के दौरान उन्हें काफी बुली करने का आरोप लगाया था. एक इंटरव्यू में शगुन ने बताया था कि गौरव उन्हें कई बार 'शी गिव्स अप', 'शी इज वीक' और 'डोंट डू दिस' जैसी बातें कहते थे.

हालांकि शगुन ने यह भी कहा था कि रियलिटी शो में इंसान का व्यवहार अलग हो सकता है और जरूरी नहीं कि गौरव असल जिंदगी में भी वैसे ही हों जैसे शो में नजर आए.

Orry on Shagun: बोले- मैंने तो इससे ज्यादा बुली किया

शगुन के आरोपों पर भी ओरी ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग के दौरान उन्होंने शगुन को गौरव से भी ज्यादा चिढ़ाया था. ओरी ने दावा किया कि यह सब मजाक और मनोरंजन के लिए होता था और इसके बावजूद वह और शगुन आज भी अच्छे दोस्त हैं.

ओरी ने कहा कि शगुन के रिएक्शन काफी मजेदार होते हैं, इसलिए उन्हें चिढ़ाना मनोरंजन का हिस्सा था.

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: क्या है पूरा मामला?

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर सबसे पहले तब चर्चा तेज हुई, जब आकांक्षा ने 'लॉक अप: सच या सजा' के प्रीमियर में अपनी शादी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों तलाक लेने वाले हैं और इसकी वजह आपसी तालमेल की कमी है.

आकांक्षा ने यह भी बताया कि गौरव पिता बनना चाहते हैं, लेकिन वह अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि दोनों एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे हैं. उनके इस खुलासे के बाद फैंस भी काफी हैरान रह गए.

ये भी पढ़ें: Spirit Release Date: नहीं बदली प्रभास की ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट, अब ईद पर सलमान खान से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >