Operation Sindoor Film पर विक्की कौशल-अक्षय कुमार में टकराव, अनबन पर ट्विंकल खन्ना का बड़ा बयान

Operation Sindoor Film: उत्तम माहेश्वरी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर नामक फिल्म की घोषणा करने और बाद में माफी मांगने के कुछ ही दिनों बाद ऐसी खबरें आने लगी कि इस मूवी में लीड एक्टर बनने के लिए विक्की कौशल और अक्षय कुमार के बीच लड़ाई चल रही है. अब ट्विंकल खन्ना ने इस विवाद पर रिएक्ट किया है.

Operation Sindoor Film: कुछ दिनों पहले, निर्माता उत्तम माहेश्वरी ने ऑपरेशन सिंदूर नामक एक फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, लेकिन बाद में कड़ी आलोचना के बाद उन्होंने माफी मांग ली. चर्चा यहीं खत्म नहीं हुई, सोशल मीडिया पर जल्द ही इस बात के दावे आने लगे कि अक्षय कुमार और विक्की कौशल इस मूवी में लीड रोल निभाने के लिए आपस में लड़ रहे हैं. अब खिलाड़ी कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने इसपर रिएक्ट किया है.

अक्षय कुमार और विक्की कौशल ऑपरेशन सिंदूर फिल्म पर कर रहे हैं लड़ाई

ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए इस राज से पर्दा उठाया. उन्होंने कहा, “मैंने ट्वीट्स की झड़ी देखी और घर के मुखिया को फोन करने का फैसला किया, जिससे हमारे बीच बहस शुरू हो गई. मैंने अक्षय से कहा कि ‘अभी पढ़ा कि आप विक्की कौशल से इस बात पर लड़ रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर पर कौन फिल्म बनाएगा.’ हालांकि अक्की ने आह भरते हुए जवाब दिया, ‘यह झूठी खबर है, और मेरे पैर में अभी आग लगी है. – मैं आपको बाद में फोन करूंगा.’ हालांकि तब मुझे उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ.”

ट्विंकल ने अक्षय कुमार पर हो रही चर्चा पर तोड़ी चुप्पी

ट्विंकल ने आगे कहा कि उस शाम जब अक्षय पैर पर पट्टी बांधकर घर लौटे, तो एहसास हुआ कि वह सच बोल रहे थे. उन्होंने कहा, “जाहिर है, शूटिंग के दौरान उनके पैर में वाकई आग लगी थी. इन दिनों, यह निर्धारित करना इतना मुश्किल है कि क्या सच है, इसलिए मैं हर जानकारी पर सवाल उठाती हूं और अक्षय वाली न्यूज बिल्कुल फेक है.”

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में

निकी विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने उस समय ऑपरेशन सिंदूर फिल्म की घोषणा की थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था. पोस्टर में एक महिला सैनिक को हाथ में राइफल पकड़े हुए दिखाया गया था, जो अपने माथे पर सिंदूर लगा रही थी. वहीं बैकग्राउंड में विस्फोटक तोप सब थे.

यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra की गिरफ्तारी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कितने लोग छुपकर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >