‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़े विवाद के बीच डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बवाल का इरादा नहीं था

Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनर’ पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने सामने आकर सफाई दी है. साथ ही भरोसा दिलाया है कि गाने से आपत्तिजनक शब्द हटा दिये जाएंगे. पढे़ं पूरी खबर…

Nora Fatehi Song Controversy: आजकल सोशल मीडिया पर गाने जितनी तेजी से वायरल होते हैं, उतनी ही जल्दी विवादों में भी घिर जाते हैं. ऐसा ही कुछ हो रहा है फिल्म KD The Devil के गाने ‘सरके चुनर’ के साथ, जो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है. एक तरफ लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं और पार्टियों में इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके बोल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कई यूजर्स सोशल मीडिया पर इस गाने के कुछ शब्दों पर आपत्ति जता रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर फिल्म के डायरेक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

डायरेक्टर ने दी सफाई

फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने साफ कहा कि उनका किसी तरह का विवाद खड़ा करने का कोई इरादा नहीं था. प्रेम के मुताबिक, यह गाना सिर्फ एंटरटेनमेंट और मस्ती के लिए बनाया गया था, ताकि लोग इसे एंजॉय कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि जब कर्नाटक और केरल में गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, तो वह खुद ही क्यों विवाद पैदा करेंगे.

हिंदी वर्जन बना विवाद की वजह

डायरेक्टर ने बताया कि गाने के असली कन्नड़ बोल उन्होंने खुद लिखे थे, लेकिन हिंदी वर्जन किसी और ने तैयार किया. उन्होंने माना कि हिंदी भाषा में उनकी पकड़ ज्यादा मजबूत नहीं है, इसलिए उन्हें अंदाजा नहीं था कि कुछ शब्दों पर इतना बवाल हो जाएगा.

बदले जाएंगे गाने के बोल

विवाद बढ़ता देख अब मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है. जिन शब्दों पर लोगों ने आपत्ति जताई थी, उन्हें बदल दिया गया है. अब गाने का नया वर्जन तैयार कर सेंसर बोर्ड को भेजा जाएगा. साथ ही डायरेक्टर ने कहा कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें इसका अफसोस है.

यह भी पढे़ं: क्या अक्षय ने जानबूझ कर राजपाल यादव को किया साइड? वायरल वीडियो पर एक्टर ने दी सफाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >