Prabhas के साथ शादी नहीं कर रहीं ये एक्ट्रेस, खबरों को बताया महज अफवाह

Niharika Konidela- अब पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला प्रभास के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इस पर निहारिका का रिएक्शन आ गया है.

बाहुबली फेम प्रभास (Prabhas) की शादी की खबरें लगातार आ रही हैं. कुछ समय पहले ऐसा कहा जा रहा था कि प्रभास एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों जल्द ही शादी कर सकते है. लेकिन ये खबर महज अफवाह निकलीं. अब पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला (Niharika Konidela) प्रभास के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इस पर निहारिका का रिएक्शन आ गया है.

Also Read: Ramayan की ‘सीता’ की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे Rajesh Khanna, वायरल हो रही तसवीर

वेबसाइट DNA में प्रकाशित एक खबर के अनुसार निहारिका ने प्रभास के साथ शादी के बारे में कहा कि, “मुझे नहीं पता कि इस तरह की अफवाहें कौन फैलाता है और लोग इन अफवाहों पर विश्वास भी कैसे कर लेते हैं. ये सभी अफवाहें बिल्कुल निराधार हैं और इनमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं है. इसे लोगों को समझना चाहिए. मैंने कभी भी ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया और लोगों को भी नहीं देना चाहिए.

निहारिका का नाम पहले भी ‘ओका मनसु’ के को-स्टार नागा शौर्य “अर्जुन रेड्डी” अभिनेता विजय देवरकोंडा और साई धर्म तेज के साथ जुड़ चुका है. साई धर्म तेज के साथ अपने लिंक-अप के बारे में बात करते हुए, निहारिका ने बताया, “मैं किसी के साथ शादी के बंधन में नहीं बंधने जा रही हूं और ये सब सिर्फ आधारहीन अफवाहें हैं. हालांकि पहले भी साईं धर्म तेज के साथ निहारिका के लिंकअप की बहुत सारी अफवाहें और चर्चे हवा में तैरते रहे हैं.

बता दें कि निहारिका ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम की शुरुआत साल 2016 में आई फिल्म ओका मनासू से की थी. निहारिका फिल्मों में ज्यादा पुरानी नहीं हैं लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है. इंस्टाग्राम पर अभी उनके 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. निहारिका ने केवल अभी 5 फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने 3 वेबसीरीज में भी काम किया है.

बता दें कि निहारिका कोनिडेला चिरंजीवी के छोटे भाई नागेन्द्र बाबू की बेटी हैं. नागेंद्र बाबू तेलुगु एक्टर और प्रोड्यूसर हैं. निहारिका के भाई वरुण तेज भी एक्टर हैं. रामचरण तेजा, अलु अर्जुन और अलु शिरीष भी निहारिका के कजिन हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >