Bigg Boss 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनने पर निया शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे माफ कर…

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. हर कोई जानना चाहता है कि कौन से स्टार्स घर के अंदर एंट्री लेंगे. बीते दिनों रोहित शेट्टी ने पहली कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम अनाउंस किया. अब निया शर्मा ने इसपर रिएक्ट किया है.

Bigg Boss 18: खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रैंड फिनाले काफी धमाकेदार रहा. जहां करण वीर मेहरा इस सीजन के विनर बने. वहीं होस्ट रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 18 को लेकर जबरदस्त खुलासा करते हुए कहा कि निया शर्मा सलमान खान के शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. एक्ट्रेस ने भी रिएक्ट करते हुए सभी को थैंक्यू कहा और अभिषेक से टिप्स मांगे. अब ऐसा लगता है कि इस न्यूज के बाद एक्ट्रेस को कई सारे कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं.

बिग बॉस 18 में भाग लेने पर क्या बोली निया शर्मा

निया शर्मा ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए अब बिग बॉस 18 में जाने के अपने डिसीजन पर बात की. उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा, “नमस्कार! बिग बॉस के बारे में कुछ भी पूछने के लिए कृपया मुझे कॉल या टेक्स्ट न करें. मुझे माफ कर दो. मैं जवाब नहीं दूंगी. ना ही कोई इंटरव्यू देने वाली हूं. आपका दिन मंगलमय हो.”

Read Also-Bigg boss 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी टीवी की ये नागिन, ग्लैमरस फोटोज से इंटरनेट का बढ़ा देती है पारा

Read Also-Bigg Boss 18: ऋत्विक धनजानी ने बिग बॉस 18 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- घर में लॉक होने…

रोहित शेट्टी ने निया शर्मा का नाम किया अनाउंस

खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में, लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के कई सितारे भारती सिंह, कश्मीरा शाह और निया शर्मा पहुंचे थे. उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की. इसी दौरान रोहित शेट्टी ने घोषणा की थी कि निया शर्मा बिग बॉस 18 में भाग लेने जा रही हैं. भारती ने कहा कि वह निया को मिस करेगी. निया शर्मा बतौर गेस्ट बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थीं. उन्होंने धमाकेदार तरीके से घर में एंट्री किया था. उस समय सभी को लगा था कि एक्ट्रेस बतौर कंटेस्टेंट आई है, लेकिन वह सिर्फ गेस्ट बनकर पहुंची थी.

Read Also-Bigg Boss 18: क्या सलमान खान के साथ शो होस्ट करेंगे कपिल शर्मा शो के ये कॉमेडियन, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >