Bigg Boss OTT 3: घर के नए कैप्टन बने अरमान मलिक, टास्क के दौरान लवकेश संग हुई बहस

इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक को घर का नया कप्तान बनाया गया है. उन्हें पावर दिया गया है कि वे इस हफ्ते चार लोगों को नॉमिनेट कर सकते हैं.

बिग बॉस ओटीटी 3 में हर दिन नए मजेदार मोड़ आ रहे हैं. दर्शकों को अनिल कपूर का यह शो बहुत पसंद आ रहा है और घर के कंटेस्टेंट्स भी अपना गेम मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शो के मेकर्स भी नई रणनीतियाँ लागू कर रहे हैं ताकि यह गेम और रोचक बने. अब तक, विशाल पांडे और अरमान मलिक ने शो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. हालांकि, अब बिग बॉस ने अरमान मलिक को घर का कप्तान बना दिया है, जिससे उनके पास बड़ी पावर भी है.

अरमान बने ‘घर का मुखिया’

बिग बॉस रियलिटी शो में जैसे-जैसे फाइनल राउंड की ओर बढ़ा रहा है, वैसे-वैसे नए नए ट्विस्ट्स आ रहे हैं। इस बार बिग बॉस ने घर के हेड अरमान मलिक को बनाकर पहली ही पावर मास्टर स्ट्रोक खेला है, जिसके तहत उन्हें चार लोगों को घर से नॉमिनेट करने की सुविधा मिली है। लेकिन इन खिलाड़ियों में अदनान शेख और अरमान मलिक का नाम नहीं हो सकता है. लाइव फीड में देखने के मिला है कि इस हफ्ते, अरमान ने सना सुल्तान, सना मकबूल, लव कटारिया और विशाल का नाम नॉमिनेट कर दिया है.

अरमान-लवकेश की हुई बहस

बीते एपिसोड में बिग बॉस रियलिटी शो में साई केतन राव और लवकेश कटारिया के बीच एक भयंकर झगड़ा दिखाया गया था, जिसमें दोनों के बीच हाथापाई तक हुई थी. इसके बाद, लवकेश कटारिया ने लेटेस्ट एपिसोड में टास्क के दौरान भी साई केतन से भिड़ गए. उसी दौरान, सना सुल्तान ने भी एक टास्क किया, जिससे घर का माहौल बदल गया. बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एक नया टास्क दिया जिसमें सभी घरवालों के नामों की टेस्टट्यूब एक-दूसरे के गले में होगी, और जिसका आखिरी में होगा उसे मुखिया बनाया जाएगा.

घर में हुआ टेस्ट ट्यूब टास्क

बाहरी विवाद के कारण, बिग बॉस ने अदनान से कहा कि वे लवकेश की टेस्ट ट्यूब खाली करवा दें. इसके बाद, रणवीर, साई केतन, और सना सुल्तान को बताया गया कि वे मिलकर तय करें कि इस टास्क में किसकी टेस्ट ट्यूब खाली होगी. तीनों ने काफी समय लिया, लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जा सका. इसके बाद, बिग बॉस ने घोषणा की कि इस हफ्ते कोई राशन नहीं भेजा जाएगा. इस पर सना मकबूल ने सुझाव दिया कि अरमान को मुखिया बना दिया जाए. इसके बाद, अरमान को घर का मुखिया बनाया गया.

नये बाहरवाले

गेम में ट्विस्ट लाने के लिए विशाल पांडे, अदनान शेख, और रणवीर शौरी को घर के जासूस बनाया गया है. इस हफ्ते यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन बेघर होता है और कौन इस गेम को लगातार आगे भी खेलता है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: रणवीर ने बताई नैजी को तलाक के कारण, बोले- कभी-कभी आदमी नही झेल पाता…

Also Read- Bigg Boss OTT 3: कौन है अदनान शेख, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड बनकर घर में ली एंट्री, मिस्टर फैजू संग है खास कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pallavi pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >