Netflix: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का रोलर कोस्टर लेकर आ गई हैं ये वेब सीरीज

Netflix पर इस वक्त ट्रेंड हो रही वेब सीरीज की लिस्ट आ गई है, जिसमें कई मजेदार सीरीज शामिल हैं. इनमें कॉमेडी से लेकर मिस्ट्री तक आपको हर जॉनर की सीरीज देखने को मिल जाएंगी.

Netflix: अगर आप भी अपनी 9 टू 5 जॉब करके थक गए हैं और अपनी लाइफ में थोड़ा एंटरटेनमेंट लाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप नेटफ्लिक्स पर देखकर ‘नेटफ्लिक्स और चिल’ कर सकते हैं. यह सीरीज इस वक्त नेटफ्लिक्स पर काफी ट्रेंड भी कर रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इनके नाम.

एमिली इन पेरिस 4

एमिली इन पेरिस एक अमेरिकन रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसे डैरेन स्टार ने बनाया है. इसके 4 सीजन के पहला भाग इस साल 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था. अब इसका दूसरा भाग 12 सितंबर को रिलीज होगा. सीरीज की कहानी एक अमेरिकन लड़की एमिली की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए पेरिस जाती है लेकिन यहां उसे अपने काम दोस्ती और जिंदगी को लेकर कई तरीके की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इस सीरीज में एमिली का किरदार लिली कोलिंस ने निभाया है.

Also Read: OTT Adda फिर आई हसीन दिलरुबा ने ओटीटी पर मचाया धमाल, इंडियन 2 को छोड़ा पीछे

Also Read: Kalki 2898 AD OTT Release: आज से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी ‘कल्कि 2898 एडी’, जानें टाइमिंग और देखने के लिए हो जाए तैयार

त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर

त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर एक हिंदी ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे पुनीत कृष्ण कृष्णा ने क्रिएट किया है और राम संपथ ने प्रोड्यूस किया है. सीरीज में मानव कॉल, तिलोत्तमा शोमे, शुभ्राज्योति बरात और नैना सरीन मुख्य भूमिका में हैं. इस सीरीज की कहानी त्रिभुवन मिश्रा एक का अकाउंट चार्टर्ड अकाउंटेंट की है, जो नोएडा के एक सरकारी दफ्तर में काम करता है और साथ ही एक तरफ सेक्स वर्कर की पार्ट टाइम नौकरी भी करता है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं.

द अंब्रेला एकेडमी

द अंब्रेला अकैडमी एक अमेरिकन सुपरहीरो वेब सीरीज है, जो एक कॉमिक बुक पर आधारित है. इसे स्टीव ब्लैक मैन ने क्रिएट किया है. इस सीरीज की कहानी कुछ सिबलिंग्स की है, जो अपने पिता की मौत के बाद एक साथ मिलते हैं. इनके पास कई सुपर पावर्स होती हैं, जिसकी मदद से यह फैमिली के कई राज से पर्दा उठाते हैं. द अंब्रेला अकैडमी को आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं. यह सुपर हीरो लवर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है.

ए गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर

ए गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर की कहानी ए गुड गर्ल्स गाइड तो मर्डर नाम के एक नवल पर आधारित है, जिसे होली जैक्सन ने लिखा है. इस सीरीज की कहानी एक 17 साल की लड़की की है, जो एक मर्डर के 5 साल बाद उसके असली कातिल के पीछे की गुत्थी को सुलझाती है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर इंजॉय कर सकते हैं.

अमेरिकन मर्डर: लैसी पीटरसन

इस वेब सीरीज की कहानी साल 2002 को यूएस के चर्चित केस लेसी पीटरसन के अचानक गायब और मर्डर की सच्ची घटना पर आधारित है. इस मर्डर मिस्ट्री को आप नेटफ्लिक्स पर देख कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >