Netflix Trending: नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में, कहीं आपने तो नहीं की मिस?

Netflix Trending: भारत में इस वक्त नेटफ्लिक्स की कुछ फिल्में जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही हैं. इस लिस्ट में यामी गौतम की ‘धूम धाम’ से लेकर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ शामिल है.

Netflix Trending: नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने इवेंट में इस साल आने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट साझा की थी, जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. ऐसे में अब नेटफ्लिक्स की भारत में टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है, जिसे आप इस ओटीटी पर आने वाली नई फिल्मों-सीरीज से पहले देख सकते हैं. इस लिस्ट में यामी गौतम की नई फिल्म ‘धूम धाम’ और अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ भी शामिल है. ऐसे में अगर आप भी ओटीटी पर कुछ मजेदार देखने का प्लान कर रहे हैं तो आइए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.

धूम धाम

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड होने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप वन पर यामी गौतम और प्रतिक गांधी की फिल्म ‘धूम धाम’ है. ऋषभ सेठ की निर्देशित इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की है, जिसकी शादी की पहली रात एक पेनड्राइव को मची भागदौड़ के इर्द-गिर्द घूमती है.

कधलीका नेरामिलई

कधलीका नेरामिलई 2025 की रोमांटिक-कॉमेडी तमिल फिल्म है, जिसका निर्देशन किरुथिगा उदयनिधि ने किया है. इस फिल्म में रवि मोहन और निथ्या मेनन लीड रोल में हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड होने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर है.

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब यह फिल्म ओटीटी डेब्यू के बाद नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

ला डोल्से विला

ला डोल्से विला एक अमेरिकी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मार्क वाटर्स ने किया है. यह फिल्म 13 फरवरी, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी, जो अब चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

लकी भास्कर

दुलकर सलमान स्टारर तेलुगु फिल्म ‘लकी भास्कर’ को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसके बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार भी किया था. अब यह फिल्म ओटीटी पर भी खूब पसंद की जा रही और नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है.

यह भी पढ़े: Daaku Maharaaj OTT: डाकू महाराज इस ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें डेट, ‘दाबिड़ी-दीबिड़ी’ गाने से मचाया था धूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >