Neha Kakkar ने तकिए को बनाया ड्रेस, यूजर्स बोले- ये क्या पहन लिया…

Neha Kakkar अपनी एक ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं. नेहा ने एक तकिये को ड्रेस के जैसा पहना हुआ है. इस ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. नेहा के गाने भी एक के बाद एक हिट हो रहे हैं. वहीं, नेहा अपने डांसिंग स्किलस और क्यूटनेस से सबका दिल जीतते रहती हैं. अब नेहा अपनी एक ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं. नेहा ने एक तकिये को ड्रेस के जैसा पहना हुआ है. इस ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

Also Read: जब पापा के साथ मिलकर Kiara Advani ने शादी में किया जमकर डांस, वायरल हो रहा VIDEO

दरअसल, नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. ये वीडियो उन्होंने टिकटॉक पर बनाया हैं. इस वीडियो में नेहा ने तकिये को ड्रेस के जैसे पहना हुआ है. वीडियो के बैकग्राउंड में हनी सिंह का मास्को माशूका’ सॉन्ग प्ले हो रहा है. नेहा ने इसे पोस्ट करते हुए #pillowchallenge लिखा हैं.

नेहा के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ये क्या पहन लिया है. एक अन्य यूजर ने लिखा, मतलब कुछ भी पहन लेना है. वहीं, इस पोस्ट पर नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने भी कमेंट किया. इसके साथ कई फैंस ने इस पर हार्ट इमोजी बनाया.

गौरतलब है कि हाल ही में हनी सिंह का नया गाना ‘मास्को माशूक���’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. इस गाने में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी आवाज दी है. इस गाने के हिंदी बोल और म्यूजिक हनी सिंह ने दिया है. वहीं इस गाने में रशियन आवाज एकातेरिना सिजोवा ने दी है. हनी सिंह के इस नये गाने ‘मास्को माशूका’ को फैंस खूब पसंद कर रहे है.

इससे पहले नेहा कक्कड़ का नया म्यूजिक वीडियो जिनके लिए रिलीज हो चुका है. इस वीडियो में नेहा ने सिंगिंग के साथ ही अभिनय भी किया है. यह गाना जानी वे एल्बम का है. इस गाने के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं. म्यूजिक वीडियो में नेहा और जानी एक शादीशुदा कपल के तौर पर नजर आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >