मुनव्वर फारूकी के बाद बॉलीवुड की इस पॉपुलर सिंगर को मिली धमकी, निहंग सिंह बोले- नहीं माने तो सबक सिखाएंगे

सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को धमकी मिली है और ये धमकी उन्हें निहंग मान सिंह ने दी है. निहंग ने एक वीडियो जारी कर कपल को धमकी दी है.

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर रील्स वीडियो को लेकर चर्चा में रहती है. इसके अलावा नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है. नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते. वीडियोज और फोटोज में उनकी केमेस्ट्री देखते बनती रहती है. अब इन्हीं रोमांटिक तसवीरों और रील्स को लेकर सिंगर को धमकी मिली है. बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वो सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार ना करें. उन्होंने धमकी एक वीडियो जारी कर दिया.

निहंग मान सिंह ने नेहा कक्कड़ को दी धमकी

निहंग मान सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को कई यूजर्स ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में निहंग मान सिंह, नेहा कक्कड़ और उनके पति को धमकी देते दिख रहे हैं. वीडियो में वो कहते हैं, लोगों के सामने आपत्तिजनक हरकतें कर क्या जताना चाहते हो? आप लोगों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है. कुछ तो शर्म करो. वीडियो में उन्होंने ये भी कहा कि आपलोग अच्छे सिंगर है और आपको अच्छे काम करना चाहिए. आप लोग बच्चों को क्या सीखा रहे हैं. साथ ही उन्होंने अगर दोनों ने अपना रवैया नहीं बदला, तो वो उन्हें सबक सिखाएंगे.

नेहा और रोहनप्रीत ने साल 2020 में की शादी

वहीं, कुछ समय से नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह तलाक की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए थे. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनके बीच कुठ ठीक नहीं चल रहा. हालांकि एक इंटरव्यू में रोहन ने क्लियर कर दिया था कि उनके बीच सबकुछ ठीक है. रोहन ने कहा था, आजकल ये व्यूज मैटर करती है. ट्रोल्स को लगता है ये सब करके व्यूज मिलेगा. गौरतलब है कि दोनों ने साल 2020 में बहुत ही धूमधाम से शादी की थी. शादी की तसवीरें और वीडियो पर खूब वायरल हुए थे.

Also Read- Neha Kakkar के मां बनने की खबरों पर पति रोहनप्रीत सिंह ने किया रिएक्ट, कहा- हो सकता है लोगों को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >