Netflix पर रिलीज होते ही कोरियन सिनेमा की साइंस-फिक्शन डिजास्टर फिल्म ‘द ग्रेट फ्लड’ ने दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. 19 दिसंबर 2025 को स्ट्रीम हुई यह फिल्म महज दो दिनों में Netflix की ग्लोबल टॉप 10 फिल्मों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई. 21 दिसंबर 2025 की लिस्ट में यह फिल्म नंबर वन पर रही और बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. इस साल नेट्फ्लिक्स के टाॅप 10 में भारत की सिर्फ एक फिल्म शामिल हो पाई है.
कोरिया की ये फिल्म नंबर 1 पोजिशन पर
पहले स्थान पर रहने वाली ‘द ग्रेट फ्लड’ फिल्म में मुख्य भूमिका कोरियन अभिनेत्री किम दा-मी ने निभाई है, जो एक मां के किरदार में नजर आती हैं. कहानी एक भीषण सूनामी के बीच मां और उसके छोटे बेटे के भावनात्मक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. शानदार विजुअल्स, इमोशनल कहानी और सस्पेंस ने दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखा, यही वजह है कि यह फिल्म तेजी से लोकप्रिय हो गई.
इन फिल्मों ने भी नेटफ्लिक्स पर किया राज
Netflix की टॉप 10 लिस्ट में दूसरे स्थान पर जेक पॉल बनाम एंथनी जोशुआ का फाइट वीडियो रहा, जबकि तीसरे नंबर पर क्रिसमस थीम पर आधारित एनिमेटेड फिल्म ‘द ग्रिंच’ ने अपनी जगह बनाई. चौथे नंबर पर मिस्ट्री थ्रिलर ‘वेक अप डेड मैन: अ नाइव्स आउट मिस्ट्री’ रही. वहीं पांचवें स्थान पर एनिमेटेड फिल्म ‘द क्रूड्स: ए न्यू एज’ शामिल है.
क्रिसमस सीजन के वजह से इन फिल्मों को मिली अच्छी पोजिशन
क्रिसमस सीजन का असर साफ तौर पर इस लिस्ट में देखने को मिल रहा है. छठे नंबर पर डॉक्युमेंट्री ‘मर्डर इन मोनाको’, सातवें पर ‘हाउ द ग्रिंच स्टोल क्रिसमस’ और आठवें स्थान पर ‘माय सीक्रेट सेंटा’ मौजूद है.
टाॅप 10 में भारत की एकमात्र फिल्म
इस लिस्ट में भारत की ओर से सिर्फ एक ही फिल्म जगह बना पाई है. नौवें नंबर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ ने एंट्री की है. दमदार अभिनय और सस्पेंस से भरपूर कहानी के चलते यह फिल्म अब भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है. दसवें नंबर पर ‘द सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी’ रही.
कुल मिलाकर, क्रिसमस के मौसम में जहां इंटरनेशनल और फेस्टिव कंटेंट का दबदबा है, वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म का ग्लोबल टॉप 10 में पहुंचना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: FA9LA ट्रेंड में शामिल हुईं शिल्पा शेट्टी, धुरंधर की पूरी कास्ट की जमकर की तारीफ
