Nawazuddin Siddiqui Birthday: केमिस्ट से लेकर चौकीदार की नौकरी कर चुके हैं नवाजुद्दीन, ऐसे मिला फिल्मों में रोल

फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आज जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर हम आपको ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें आप नहीं जानते होंगे.

Nawazuddin Siddiqui Birthday:किक और बजरंगी भाई जान जैसी सुपरहिट फिल्मों से जबरदस्त नाम कमाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आज 50वां जन्मदिन है. साल 1974, मई 19 को जन्मे नवाजुद्दीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर नगर के रहने वाले हैं. इनकी एक्टिंग का कोई जवाब ही नहीं. जब वो स्क्रीन पर आते है तो, दर्शकों की इनसे नजर नहीं हटती. उनकी दमदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना है.

केमिस्ट और चौकीदार की नौकरी कर चुके हैं नवाजुद्दीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुजफ्फरपुर नगर की एक तहसील, बुढ़ाना के जमींदारी मुस्लिम परिवार के आठ बेटों में सबसे बड़े हैं. नवाजुद्दीन ने हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सल से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. पढाई खत्म करने के बाद रोजगार की तलाश में नवाजुद्दीन इधर-उधर भटके और आखिर में उन्होंने वडोदरा में एक केमिस्ट की नौकरी की. बचपन से ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी रखने की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़, दिल्ली के कुछ थिएटर ज्वाइन किए और वहां जाकर दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विश्वविद्यालय यानी एनएसडी में एडमिशन ले लिया. विश्वविद्यालय में दोस्तों के साथ 10 से ज्यादा नाटकों में एक्टिंग भी की. एनएसडी से कोर्स पूरा करके बॉलीवुड इंडस्ट्री के गढ़ यानी मुंबई पहुचे. मुंबई में फिल्म में एक शॉर्ट पाने के लिए वह दर-दर भटके, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और ना ही अपनी मदद करने के लिए घरवालों पर आश्रित रहे बल्कि उन्होंने तो अपने आत्मसम्मान की कदर करके चौकीदार की नौकरी करना ज्यादा बेहतर समझा.

Tiku Weds Sheru में 28 साल छोटी अवनीत कौर संग लिप-लॉक पर नवाजुद्दीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रोमांस की कोई…

The Great Indian Kapil Show: कपिल के शो में होगी कार्तिक आर्यन की शादी, जानें अपकमिंग एपिसोड में कौन-कौन होंगे शामिल, VIDEO

सरफरोश से की करियर की शुरुआत

अपने सपनों को पूरा करने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी मेहनत की और अंत में वह समय आ ही गया जिसका उन्होंने काफी बेसब्री से इंतजार किया था. नवाजुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘सरफरोश’ में एक छोटा सा रोल करके की थी. इनकी एक्टिंग मेकर्स को इतनी पसंद आई कि उन्हे लगातार फिल्मों का ऑफर मिलने लगे.  सबसे ज्यादा नाम नवाजुद्दीन ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में कमाया. यही वह फिल्म है, जिसके लिए नवाजुद्दीन सबसे ज्यादा जाने जाते हैं और बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए.

रिपोर्ट- शीतल चौबे

इन खूंखार विलेन्स को देखकर उड़ गए सबके होश, इनके दम पर हिट हुई ये वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >