Navjot Singh Sidhu Net Worth: राजनीति से लेकर टीवी कमबैक तक, जानें नवजोत सिंह सिद्धू की कुल संपत्ति

Navjot Singh Sidhu Net Worth in Hindi: कपिल शर्मा शो में जल्द ही नवजोत सिंह सिद्धू का धमाकेदार कमबैक होने जा रहा है. इस बीच आइए उनकी नेट वर्थ और शो के बारे में खास बातें जान लेते हैं.

Navjot Singh Sidhu Net Worth: पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका टीवी पर धमाकेदार कमबैक.कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में सिद्धू एक बार फिर नजर आने वाले हैं. लंबे समय से अर्चना पूरन सिंह शो की सीट पर काबिज थीं, लेकिन अब शो के लेटेस्ट आये प्रोमो से यह साफ है कि सिद्धू फिर से उसी कुर्सी पर लौट आए हैं. इस बीच आइए उनकी संपत्ति के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू की कितनी है संपत्ति?

राजनीति, क्रिकेट और टेलीविजन के सफर में नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद को एक ऑलराउंडर के रूप में साबित किया है. अब जब वह फिर से टीवी स्क्रीन पर लौट रहे हैं, तो ये जानना जरूरी है कि उनकी कुल नेट वर्थ कितनी है. दरअसल, myneta.info के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू की कुल संपत्ति करीब 44.65 करोड़ रुपये है. 2022 में दाखिल हलफनामे के अनुसार, नवजोत के पास 3 लाख रुपये से ज्यादा कैश, बैंक बैलेंस में लगभग 73 लाख हैं.

वहीं, 6 कमर्शियल प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत 5.95 करोड़ है. पटियाला में 33 करोड़ का और एक अमृतसर में लगभग 1 करोड़ का घर है. वहीं, सिद्धू और उनकी पत्नी के पास कुल 1.44 करोड़ की गोल्ड-डायमंड ज्वैलरी है.

लग्जरी कार कलेक्शन

नवजोत सिंह सिद्धू के पास महंगी कार्स का कलेक्शन भी है. इनमें 1.80 करोड़ की टोयोटा लैंड क्रूजर (लेटेस्ट मॉडल), 11 लाख की पुरानी लैंड क्रूजर और 11 लाख की फॉर्च्युनर शामिल है.

शो में क्या होगा नया?

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) का नया सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है. इस बार मेकर्स कुछ नया और बड़ा करने की प्लानिंग में हैं. सामने आए नए प्रोमो में सलमान खान की मौजूदगी और सिद्धू की वापसी ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. अभी यह साफ नहीं है कि सिद्धू अर्चना पूरन सिंह की जगह लेंगे या शो में कोई नया ट्विस्ट लेकर आएंगे. लेकिन सालों बाद सिद्धू की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. उनके खास अंदाज और ठहाकों की लोग मिस कर रहे थे, और अब वे फिर से उसी अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ 4 दिन में फ्लॉप? कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का भी निकला दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >