Naagin 7 Promo: नागिन फिर मचाने आ रही तहलका, सामने आया करण कुंद्रा–ईशा सिंह का दमदार अवतार, जानें किस दिन से देख पाएंगे शो

Naagin 7: शो नागिन 7 का प्रोमो आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद आ गया. मेकर्स ने प्रोमो के साथ बताया कि दर्शक किस दिन से टीवी पर शो देख पाएंगे. साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह और करण कुंद्रा का लुक भी रिवील हो गया है.

Naagin 7: फैंस का इंतजार खत्म हुआ. एकता कपूर के सीरियल नागिन 7 का प्रोमो फाइनली आ गया है. प्रोमो में प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह और करण कुंद्रा नजर आ रहे हैं. प्रोमो देखकर फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. मेकर्स ने रिवील कर दिया है कि शो आखिर किस दिन से कलर्स चैनल पर आएगा. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

नागिन 7 का प्रोमो

नागिन 7 के प्रोमो में करण कुंद्रा दिखते हैं और वह कहते हैं कि तबाही की शुरुआत हो चुकी है. इसके बाद ईशा सिंह, प्रियंका से कहती है कि ये नाग मंदिर है और कहते हैं कि यहां पर इच्छाधारी नाग और नागिन मिलते हैं. इसके बाद प्रियंका कहती है कि कुछ तो है जो मुझे अपनी ओर बुला रहा है. इसके बाद उससे कोई कहता है कि दुनिया को तबाही से बचाने के लिए चुनी गई हो तुम. फिर प्रियंका को नागिन बनते हुए दिखाया जाता है. प्रोमो काफी जबरदस्त है और इसमें इस बार ड्रैगन भी दिखेंगे.

यूजर्स के रिएक्शन

नागिन 7 के प्रोमो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आखिरकार ईशा सिंह बहुत खूबसूरत लग रही हैं. एक यूजर ने लिखा, एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया. प्रियंका नए कैरेक्टर में बहुत क्यूट लग रही हैं. एक यूजर ने लिखा, मैं प्रियंका के नागिन के कैरेक्टर को लेकर एक्साइटेड हूं. एक यूजर ने लिखा, ईशा सिंह का किरदार जबरदस्त लग रहा. एक यूजर ने लिखा, वह नागिन 7 में एक तूफान की तरह कदम रख रही है, संघर्ष से लेकर वर्चस्व तक, वह इस पूरे सीजन को अपने नाम करने के लिए तैयार है. कई यूजर्स इसपर फायर इमोजी बना रहे हैं.

किस दिन से टीवी पर आएगा नागिन 7?

नागिन 7 के रिलीज डेट से मेकर्स ने पर्दा हटा दिया है. शो 27 दिसंबर से हर शनिवार और रविवार रात को 8 बजे कलर्स चैनल पर आएगा. इस दर्शक जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 19: फिनाले की ओर बड़ा कदम, ये 4 कंटेस्टेंट बने टिकट टू फिनाले के विजेता, जानें कौन है ये?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >