Anupama: सीरियल अनुपमा में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बंकू फर्श साफ करने के लिए पोछा लाता है, लेकिन तभी दिग्विजय उसे रोक देता है. जया, दिग्विजय से माफी मांगती है और कहती है कि उसकी वजह से घर गंदा हो गया. दूसरी तरफ दिग्विजय, अनुपमा और जया से कहता है कि वे दोनों घर छोड़कर चली जाएं. जया को यह बात बहुत बुरी लगती है, लेकिन अनुपमा तय करती है कि वह दिग्विजय से इस बारे में बात करेगी. वह बताती है कि बोस ने ही उसे यहां भेजा है. फिर दिग्विजय दरवाजा खोल देता है और कहता है कि एक महीने की तय समय सीमा पूरी होते ही उसे एक दिन भी ज्यादा यहां रहने की इजाजत नहीं होगी. वह यह भी कहता है कि घर के सभी नियमों का पालन करना होगा. अनुपमा उसकी शर्त मान लेती है. बंकू,अनुपमा और जया को उनका कमरा दिखाता है.
मोटी बा लेगी ये फैसला
दूसरी तरफ घर में परी मीता से डिजाइन चेक करने के लिए कहती है. मीता उसे भरोसा दिलाती है कि डिजाइन अच्छा है. प्रेम, राही और प्रांशी की मदद करता है. वसुंधरा सबको बताती है कि उसने घर के सारे स्टाफ हटा दिए हैं और दो गाड़ियां भी बेच दी हैं. वसुंधरा कहती है कि जब घर के लोग बाहर का काम संभाल सकते हैं तो घर के काम भी कर सकते हैं. वह कहती है कि जब तक पराग वापस नहीं आता, घर के सभी फैसले वही लेंगी. वह अनिल से फाइल लेकर खुद ही कागजों पर साइन करने का फैसला करती है.
दिग्विजय के घर का सख्त नियम
बंकू, अनुपमा और जया को उनके कमरे में ले जाकर दिग्विजय के बनाए नियमों के बारे में बताता है. जया को घर में एक बंद कमरा दिखता है और वह उत्सुक हो जाती है, लेकिन दिग्विजय सख्ती से मना कर देता है कि उस कमरे के पास कोई नहीं जाएगा. बाद में अनुपमा को पता चलता है कि दिग्विजय की एक बेटी है, जिसका नाम सावी है. अनुपमा क आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा गलती से बंद कमरा खुला देख लेती है और अंदर झांकती है. वहां दिग्विजय गाते और नाचते नजर आते हैं. तभी दिग्विजय उसे देख लेता है और गुस्से में चिल्लाने लगता है.
यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ‘अनुपमा’ में लौटेंगे अनुज कपाड़िया? गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी
