Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन, पहला लुक देख फैंस हो जाएंगे खुश, एक्ट्रेस ने कहा- एकता मैम ने वादा निभाया

Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी पॉपुलर शो नागिन के आगले सीजन नागिन 7 में लीड रोल निभाएंगी. शो से उनका पहला लुक रिवील हो गया है. एक्ट्रेस ने नागिन बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा

Naagin 7: शो ‘नागिन’ का आने वाला सीजन 7 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ गया है. एकता कपूर के शो में नागिन कौन बनेगी इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ था. अब इससे पर्दा हट गया है. प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में लीड रोल निभा रही है. इसकी घोषणा ‘बिग बॉस 19’ के सेट पर सलमान खान की उपस्थिति में की गई. नागिन 7 से उनका पहला लुक भी रिवील हो गया है, जिसे देखकर फैंस खुश हो जाएंगे. एक्ट्रेस ने नागिन बनने पर अब रिएक्ट किया है.

प्रियंका चाहर चौधरी ने नागिन 7 में काम करने पर अपनी दिल की बात कही

एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने नागिन 7 में अपनी कास्टिंग को लेकर कहा, मुझे याद है कि वह पल बिग बॉस 16 में जब एकता मैम ने मुझसे कहा था कि उन्हें अगली नागिन मिल गई है. उनका यह वादा निभाना तथा मुझे इस विरासत के लिए चुनना सचमुच एक सम्मान की बात है. नागिन की दुनिया की कमान संभालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे निभाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगी. सलमान सर और लाखों दर्शकों के सामने नागिन के रूप में प्रकट होना किसी नियति की योजना से कम नहीं लगता. मैं निर्माताओं की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे एक ऐसी कहानी दी जो इतिहास में सचमुच एक मनोरंजक कहानी के रूप में दर्ज हो रही है.

कलर्स टीवी पर आएगा नागिन 7

साल 2015 में नागिन शुरू हुआ था. अब तक नागिन शो का हिस्सा मौनी रॉय, सुरभि चंदना, अदा खान, तेजस्वी प्रकाश, निया शर्मा, जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई, अनीता हसनंदानी रह चुकी हैं. इन्हें नागिन शो ने बहुत लोकप्रियता दिलाई है और एक पहचान दी है. अब अगली नागिन प्रियंका चाहर चौधरी है. नागिन 7 कलर्स टीवी पर आएगा. हालांकि मेकर्स ने प्रीमियर डेट अनाउंस नहीं की है अभी तक. इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा.

यह भी पढें- Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना की फिल्म का जादू अब भी बरकरार, बनाया नया रिकॉर्ड, इन 2 बड़ी फिल्मों को दी मात

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: अपनी ही फिल्म जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने किया चकनाचूर, 43वें दिन मूवी ने किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >