Naagin 7: एकता कपूर की नई 'नागिन' बनने पर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सपने के सच होने जैसा है

Naagin 7: एकता कपूर ने बिग बॉस 19 के मंच पर प्रियंका चाहर चौधरी को ‘नागिन 7’ की नई नागिन के रूप में पेश किया. इस बीच अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया है.

Priyanka Chahar Choudhary on Naagin 7: एकता कपूर के मच अवेटेड टीवी शो ‘नागिन 7’ की लीड एक्ट्रेस का आखिरकार खुलासा हो गया है. ‘वीकेंड का वार’ के पिछले एपिसोड में एकता कपूर ने सलमान खान के साथ मंच पर आकर आधिकारिक तौर पर अनाउंसमेंट की कि इस सीजन की नई नागिन प्रियंका चाहर चौधरी होंगी.

‘बिग बॉस 19’ के मंच पर प्रियंका को जब शो की लीड के रूप में पेश किया गया, तो फैंस की एक्साइटमेंट का कोई ठिकाना ही नहीं रहा. अब इस मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की और अपने नए सफर के लिए आभार जताया. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

प्रियंका चाहर चौधरी ने पोस्ट शेयर की जाहिर की खुशी

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “अपनी नई नागिन से मिलिए… बहुत जल्द आपकी स्क्रीन पर आ रही हूं. आज मेरा दिल ग्रेटीट्यूड से भरा है.”

एकता कपूर और शोभा कपूर को धन्यवाद देते हुए उन्होंने लिखा, “@ektarkapoor मैम और @shobha9168 का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और नागिन की इस पॉपुलर विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर दिया. यह सचमुच एक सपने के सच होने जैसा है.” उन्होंने Balaji Telefilms को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें इस आइकॉनिक फ्रैंचाइज का हिस्सा बनाया.

‘बिग बॉस’ के मंच पर वापसी से हुईं भावुक

प्रियंका ने कहा कि ‘बिग बॉस 16’ के बाद दोबारा इस मंच पर आना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. वह कहती हैं, “एक बार फिर बिग बॉस के मंच पर परफॉर्म करना और इसे सलमान सर के साथ साझा करना मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा. इस मंच ने मुझे मेरा खूबसूरत परिवार, मेरे फैंस दिए हैं.”

उन्होंने आगे लिखा कि ‘नागिन 7’ के लिए इस मंच पर लौटना उनके लिए एक “लाइफ सर्कल पूरा होने जैसा” अनुभव था.

पोस्ट के अंत में प्रियंका ने लिखा, “सचमुच धन्य और आभारी महसूस कर रही हूं. पूरे दिल से इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूं.”

फैंस में बढ़ा उत्साह

प्रियंका चाहर चौधरी के नागिन बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फैंस उन्हें टीवी की “परफेक्ट नागिन” बता रहे हैं और उनके नए लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: 15 दिनों में हिट या फ्लॉप? हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >