Naagin 7: एकता कपूर के शो में टीवी की ये 2 हसीनाएं बनेगी नागिन, कैमियो रोल निभाएगा ये हैंडसम हंक

Naagin 7: नागिन 7 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. एकता कपूर का शो इस बार नये ट्विस्ट के साथ आएगा, ऐसा मेकर्स बता रहे हैं. शो में तीन नये स्टार्स की एंट्री हुई है और आपको उनके नाम हम बताते हैं. हालांकि मेकर्स ने प्रीमियर डेट से पर्दा अभी तक नहीं हटाया है.

Naagin 7: एकता कपूर के शो नागिन 7 को लेकर हर दिन सोशल मीडिया पर अपडेट्स आ रहे हैं. फैंस कास्ट के बारे में जानने के लिए उत्सुक है. कुछ समय से प्रियंका चाहर चौधरी के नाम को लेकर चर्चा तेज है. दर्शक इंतजार में है कि मेकर्स कुछ कास्ट को लेकर जानकारी दे. इस बीच दो और नाम सामने आए है, जिसे लेकर कहा जा रहा कि वह इसका हिस्सा हो सकते हैं. अब ये नाम कौन है, आपको बताते हैं.

नागिन 7 ईशा सिंह की एंट्री

नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल का नाम लगभग कंफर्म माना जा रहा है. इसके साथ ही ईशा सिंह का नाम भी तय माना जा रहा. ईशा ने जेली सोप से ब्रेक लिया था और अब वह नागिन 7 के जरिए वापसी टीवी पर करेगी. एक्ट्रेस ने ‘इश्क का रंग सफेद’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके अलावा वह ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘इश्क सुभान अल्लाह’ और ‘सिर्फ तुम’ में वह नजर आ चुकी है.

करण कुंद्रा का होगा नागिन 7 में कैमियो

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, नागिन 7 में एक्ट्रेस एलिस कौशिक भी अहम किरदार निभाते दिखेंगी. इसके अलावा करण कुंद्रा कैमियो रोल निभाते दिखेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, उनके किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है. हालांकि फैंस जानकर खुश होंगे कि नागिन 7 का हिस्सा होंगे.

नागिन 7 कब से आएगा?

अभी तक मेकर्स ने नागिन 7 के प्रीमियर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि मेकर्स टीजर शो के जारी कर चुके हैं.

नागिन 6 में लीड एक्ट्रेस कौन थी?

तेजस्वी प्रकाश ने नागिन 6 में मुख्य किरदार निभाया था.

नागिन 7 में कौन है?

नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी, नमिक पॉल, ईशा सिंह, करण कुंद्रा, एलिस कौशिक नजर आ सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने किसी का नाम अनाउंस नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- Naagin 7 Promo: एकता कपूर के शो में दिखा लाल आंखों वाला राक्षस, क्या नागिन से होगी टक्कर? नया प्रोमो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >