Naagin 7: ईशा मालवीय ने नागिन 7 में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्लीज जाकर एकता मैम को…

Naagin 7: सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में किस एक्ट्रेस की एंट्री होंगी, अभी तक मेकर्स ने इसपर कुछ कहा नहीं है. एकता कपूर के शो में ईशा मालवीय के एंट्री होने की खबर चल रही है. चलिए आपको बताते हैं ईशा ने इसपर क्या कहा.

Naagin 7: लोकप्रिय सुपरनैचुरल सीरीज नागिन एक बार फिर से छोटे पर्दे पर लौटने को तैयार है. नागिन 7 को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है. एकता कपूर के शो में नागिन कौन बनेगी, ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं. पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है ईशा मालवीय शो में काम करने वाली है. अब ईशा ने इसपर रिएक्ट किया है.

नागिन 7 को लेकर ईशा मालवीय ने कही ये बात

ईशा मालवीय आखिरी बार रवि दुबे और सरगुन मेहता के यूट्यूब शो ‘लवली लोला’ में नजर आई थी. नागिन 7 में ईशा के होने की खबरों से उनके फैंस काफी खुश हो गए थे. विरल भयानी से इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ”आप चाहते हैं कि मैं वहां रहूं. आप कभी नहीं जानते. मुझे नहीं पता. कुछ भी हो सकता है. अगर आप मुझे नागिन के रूप में देखना चाहते हैं, तो प्लीज जाकर एकता मैम को टेक्सट करें.”

क्या खतरों के खिलाड़ी 15 में होगी ईशा मालवीय ?

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने पर ईशा मालवीय ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो मुझे कुछ नहीं पता. देखते हैं क्या होता है. मैं अपनी लाइफ में कोई भी आने वाले मौके को ना नहीं कहूंगी. कोई भी मौका आए, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, मैं उसे ना नहीं कहूंगी.”

इस शो से एक्ट्रेस ने किया था डेब्यू

ईशा मालवीय ने 17 साल की उम्र में मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड 2019 का ताज अपने नाम किया था. उसके बाद ईशा को मिस मध्य प्रदेश 2017 और शान ऑफ मध्य प्रदेश 2018 का ताज भी मिला. एक्ट्रेस ने उडारियां शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह स्वप्नोदना शो में दिखी थी.

यह भी पढ़ें-  The Family Man 3 Release: इस महीने रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3, मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देगा ये एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >