Naagin 7: 'मुझे सबको ईदी देनी है कि नागिन 7…' एकता कपूर के अपडेट से बढ़ी फैंस की बेसब्री, VIDEO

Naagin 7: सुपरनैचुरल शो नागिन 7 को लेकर एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. उन्होंने कहा शो जल्दी आ रहा है.

Naagin 7: एकता कपूर ने फैंस के साथ जब से शेयर किया कि वह नागिन 7 लेकर आ रही, तब से फैंस काफी उत्साहित है. नागिन 7 में ईशा मालवीय होगी, ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. ईशा ने एक इंटरव्यू में कहा कि कुछ भी हो सकता है और उन्हें कुछ नहीं पता. इस बीच एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह अपने टीम मेट्स के साथ दिख रही है. वह कहती है, ईद है. ईद मुबारक. मुझे सबको ईदी देनी है.” अपने टीम से वह कहती है, वह जानना चाहते हैं कि नागिन 7 कब आएगी. एकता की टीम मेंबर कहती है, ”यह आ रहा है. नागिन 7 आने वाला है.” फिर वह कहती है,” बहुत जल्द, वेरी सून.”

वीडियो पर यूजर्स कर रहे रिएक्ट

एकता कपूर के शेयर किए गए वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, प्लीज जल्दी से नागिन 7 लेकर आओ. एक यूजर ने लिखा, नागिन कौन होगी. एक यूजर ने लिखा, दिल से ईद मुबारक आपको भी मैडम एकता जी. एक यूजर ने लिखा, कम से कम टीजर तो जारी कर दीजिए.

यह भी पढ़ें-  The Family Man 3 Release: इस महीने रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3, मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देगा ये एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >