Cocktail 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ओ रोमियो रिलीज हुई, जिसे बॉक्स ऑफिस पर भले ही उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन फिल्म में शाहिद की एक्टिंग, डांस और स्टाइल को फैंस ने खूब पसंद किया. इसी बीच शाहिद कपूर के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है. उनकी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट साफ दिख रहा है. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है.
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
दरअसल, साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया था. इसमें सैफ अली खान, दीपिका पदुकोण और डायना पेंटी मेन रोल में नजर आए थे. अब इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है. ‘कॉकटेल 2’ भी होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बन रही है. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सैनन और रश्मिका मंदाना अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म Maddock Films के बैनर तले तैयार किया गया है. आज यानी 13 मार्च 2026 को शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी कि यह फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
पहली फिल्म को मिला था शानदार रिस्पॉन्स
बता दें कि 2012 में रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था और इसकी कहानी व किरदार लोगों को काफी पसंद आए थे. यही वजह है कि अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार धुरंधर 2, धुआंधार हो रही एडवांस बुकिंग
