Naagin 7: एकता कपूर लेकर आई नागिन 7, कमेंट बॉक्स में इस एक्ट्रेस को कास्ट करने की फैंस करने लगे डिमांड

Naagin 7:एकता कपूर ने अपने फैंस को नागिन 7 को लेकर अपडेट दिया है. एक लंबे समय से नागिन 7 का फैंस इंतजार कर रहे हैं और अब ये खबर पढ़कर खुश हो जाएंगे. चलिए आपको बताते हैं एकता ने सीरियल को लेकर क्या कहा है.

Naagin 7: फैंस काफी लंबे समय से नागिन 7 का इंतजार कर रहे हैं. अब नागिन 7 को लेकर एकता कपूर ने लेटेस्ट अपडेट दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर नागिन 7 को लेकर राज खोले हैं. उनके पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट कर रहे हैं. जब से नागिन 7 को लेकर चर्चा शुरू हुई है, तब से लीड रोल के लिए कई नामों पर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी. इसमें सबसे ज्यादा बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी के नाम पर चर्चा हुई. कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस अगली नागिन बनेगी. हालांकि उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया और कहा कि वह नागिन 7 नहीं कर रही.

नागिन 7 को लेकर एकता कपूर ने दिया अपडेट

एकता कपूर ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, नागिन 7. वीडियो में वह अपनी क्रिएटिव टीम के साथ नागिन 7 पर चर्चा करती दिखी. नागिन 7 को लेकर अलग-अलग आइडिया पर डिस्कस करते नजर आई. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, मैम जल्दी नागिन 7 लेकर आइए. एक यूजर ने लिखा, इस बार कौन बनेगी नागिन. कई यूजर्स इसपर कमेंट कर चाहत पांडे को नागिन बनाने के लिए कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, चाहत पांडे को प्लीज नागिन में देखना है. एक यूजर ने लिखा, नागिन 7 में विवियन डीसेना और चाहत पांडे को कास्ट कर लीजिए प्लीज.

कौन हैं चाहत पांडे?

बिग बॉस 18 में हाल ही में चाहत पांडे नजर आई थी. फिनाले से पहले एक्ट्रेस शो से बाहर हो गई थी. सियासत की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में 14 सप्ताह तक रही, लगभग 98 दिनों तक. रिपोर्ट के अनुसार, चाहत ने प्रति सप्ताह 1-2 लाख रुपये कमाए, जिससे उनकी कुल सैलरी लगभग 14 लाख रुपये से 28 लाख रुपये हो गई. एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में 2016 के शो पवित्र बंधन से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने क्राइम पेट्रोल सतर्क,ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं, हमारी बहू सिल्क, सावधान इंडिया और तेनाली रामा में का किया है.

यह भी पढ़ेंBigg Boss 18: सलमान खान ने सबके सामने लाया चाहत पांडे का ऐसा सच, हो गई एक्ट्रेस की बोलती बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >