Naagin 7: सुपरनैचुरल शो में होगी 2 नागिन, एकता कपूर ने नए वीडियो में दिया बड़ा अपडेट, कही दी ये बड़ी बात

Naagin 7: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में कौन से स्टार्स कास्ट होंगे और इसकी कहानी क्या होगी, इसको जानने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. अब एकता ने एक नए वीडियो के साथ फैंस को कास्टिंग डिटेल्स शेयर किए. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

Naagin 7: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दर्शक यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि अगली नागिन कौन बनेगी और कहानी में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है. अब एकता ने फिर दर्शकों को अपने नए वीडियो से उत्सुक कर दिया है. उन्होंने बताया कि नए सीजन में दो नागिन होंगी.

नागिन 7 को लेकर एकता कपूर ने दिया बड़ा हिंट

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वह अपनी टीम के साथ बैठी दिखाई दी. वह कहती हैं, तनु और सिद्धार्थ के साथ बैठकर तनु के पसंदीदा टॉपिक- नागिन कौन होगी? इस पर चर्चा कर रही हूं. मैं आपको एक हिंट देती है. इस सीजन में दो नागिन होंगी… एक तनु है, एक और की कास्टिंग हो रही है. हम ‘नाग देव’ पर भी विचार कर रहे हैं.”

फैंस से नाग और नागिन के रूप में स्टार्स को कास्ट करने के लिए एकता कपूर ने मांगी मदद

इसके बाद एकता ने फैंस से मदद मांगी और कहा, “आपने कुछ सुझाव दीजिए… कुछ नाम बताइए, जिसे हम कास्ट कर सकते हैं. मैं इसे एक पोस्ट के रूप में डालने जा रही हूं. आप कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं. अपने पसंदीदा शो में मुझे कास्टिंग में थोड़ी मदद कीजिए, जिसके लिए मुझसे प्यार और नफरत करते हैं.”

अविनाश मिश्रा ने नागिन 7 के लिए अप्रोच किए जाने को कंफर्म किया था

हाल ही में, अविनाश मिश्रा ने न्यूज 18 संग बातचीत में बताया कि एकता कपूर ने उन्हें नागिन 7 के लिए अप्रोच किया था. एक्टर ने कहा, “नागिन के लिए, हमने थोड़ी चर्चा की, लेकिन अभी कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है. हम इसपर ज्यादा फोकस नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ‘प्यार से बंधे रिश्ते’ सीरियल में काम कर रहा हूं. इसलिए मेरे और बालाजी के बीच जो भी बातचीत चल रही थी, वह फिलहाल बंद हो गई है.”

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक आउट, फौजी लुक में छा गए एक्टर, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >