Naagin 7: बिग बॉस 19 से निकलते ही एकता कपूर के 'नागिन 7' में हुई बसीर अली की एंट्री? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Naagin 7: बिग बॉस 19 से बसीर अली के अचानक एविक्शन ने फैन्स को हैरान कर दिया है. इस बीच बाहर आते ही नागिन 7 में रोल मिलने की खबरों पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Baseer Ali on Naagin 7: सलमान खान के होस्ट किए शो बिग बॉस 19 में रविवार को हुए डबल एलिमिनेशन ने सभी को चौंका दिया. इस बार घर से बाहर हुए कंटेस्टेंट्स में बसीर अली और नेहल चुडासमा का नाम शामिल है. लेकिन बसीर का अचानक शो से बाहर होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

फैन्स का मानना है कि बसीर का एविक्शन गलत था. इसी बीच खबरें आईं कि बसीर को एकता कपूर के मशहूर शो ‘नागिन 7’ में निगेटिव रोल के रूप में कास्ट किया गया है. हालांकि, एक्टर ने खुद इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बसीर अली ने ‘नागिन 7’ को लेकर क्या कहा?

इंडिया टुडे से बातचीत में बसीर ने कहा, “अगर ऐसा कुछ होता, तो मुझे यकीन है कि प्रोडक्शन या चैनल की तरफ से कॉल आता. न तो चैनल ने, न ही बालाजी टेलीफिल्म्स ने मुझसे कोई संपर्क किया है. ये सब सिर्फ इंटरनेट की अटकलें हैं.”

‘बिग बॉस 19’ से एलिमिनेशन पर बसीर का रिएक्शन

पूर्व रोडीज कंटेस्टेंट बसीर ने बताया कि उनका एलिमिनेशन उनके लिए ‘पूरी तरह शॉकिंग’ था. “यह निराशाजनक जरूर था, लेकिन मैं अपनी दुनिया में वापस आकर खुश हूं. सच कहूं तो, मुझे घर के अंदर कभी नहीं लगा कि मैं उस माहौल का हिस्सा हूं. इस बार के प्रतियोगियों की एनर्जी और क्वालिटी मेरी वाइब से मेल नहीं खा रही थी. हालांकि, सफर अच्छा रहा.”

टीम पर लगाया लापरवाही का आरोप

बसीर ने खुलासा किया कि एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस 19 टीम का रवैया उन्हें खटक गया. उन्होंने बताया, “उन्होंने मेरी आंखों पर पट्टी बांधी, वैनिटी वैन में बैठाया, चाय दी और फिर घर भेज दिया. न चैनल, न जियो सिनेमा टीम, न कोई प्रोडक्शन मेंबर मुझसे मिला. यह मेरे लिए बहुत निराशाजनक था, क्योंकि मैं दो महीने तक शो का हिस्सा रहा और अपना सब कुछ दिया.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने पहले भी कई रियलिटी शो किए हैं, लेकिन मेरे साथ ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ. कई एक्स-कंटेस्टेंट्स को तो मेकर्स ने सम्मान के साथ विदा किया, पर मुझे समझ नहीं आया कि मैंने ऐसा क्या किया जिससे किसी को ठेस पहुंची.”

यह भी पढ़ें: Ramayana में ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने पर रवि दुबे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमेशा ऋणी रहूंगा, रणबीर कपूर-यश के बारे में भी की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >