Na Umra Ki Seema Ho Spoiler: अपनी मां और विधि की बेइज्जती का देव ने लिया बदला, जमकर की विक्रम की पिटाई

ना उम्र की सीमा हो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सत्यवती की बात सुनकर देव गुस्सा हो जाता है, लेकिन वो उसे शांत कराती है. वह उसे अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह देती है क्योंकि पुलिस की नजर उन पर है.

Na Umra Ki Seema Ho Spoiler: स्टार भारत का सीरियल ना उम्र की सीमा हो एक नये मोड़ पर आ गया है. अंबा की सागई देव से टूट जाती है और इशके बाद वो अपनी जान लेने की कोशिश करती है. अंबा अस्पताल में है और इस बात से विक्रम काफी गुस्सा है. विक्रम, देव की मां सत्यवती और विधि को चोट पहुंचाता है. ये बात सत्यवती देव से छिपाने की कोशिश करती है.

ना उम्र की सीमा हो का लेटेस्ट एपिसोड

ना उम्र की सीमा हो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जैसे ही सत्यवती घर आती है, देव उसे पूछता है कि उन्हें चोट कैसे लगी. सत्यवती उससे झूठ बोलने की कोशिश करती है, लेकिन देव नहीं मानता. बहुत पूछने पर देव को वो विक्रम के बारे में बताती है. वो बताती है कि विक्रम ने विधि को थप्पड़ मारा है. साथ ही अपने चोट के बारे में बताती है.

देव हुआ गुस्सा

सत्यवती की बात सुनकर देव गुस्सा हो जाता है, लेकिन वो उसे शांत कराती है. वह उसे अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह देती है क्योंकि पुलिस की नजर उन पर है. अगर उन्होंने उसका कुछ किया तो रायचंद परिवार संकट में पड़ जाएगा. वो शांत दिमाग से इसका समाधान सोचने के लिए कहती है. वहीं, विधि की मां उसके चोट के बारे में पूछती है. विधि उनसे झूठ बोलती है.

Also Read: GHKPM Spoiler: सवी-विनायक के प्रोजेक्ट को लेकर विराट-पाखी में भयानक लड़ाई, सई क्या करेगी अब?
विक्रम को देव ने पीटा

बिमला, विधि से उसके परेशान होने की वजह बताती है. वो कहती है कि अगर कोई बात उस पर बोझ डालती है तो उसे कह दें. विधि देव के बारे में उसके साथ शेयर करना चाहती है. विधि कहती है कि उसे प्यार हो गया है. ये सुनकर उसकी मां चौंक जाती है. तभी विधि उससे कहती है वो अपने माता-पिता से प्यार करती है. दूसरी तरफ देव अपनी बहन चित्रा के घर जाता है और विक्रम को सत्यवती और विधि पर हाथ उठाने के लिए उसकी पिटाई करता है.

विधि के मन में है ये उलझन

अगले दिन विधि सोचती है कि वो देव से इस प्यार को लेकर बात करेगी. उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है कि वो ये बात वो अपने माता-पिता से छिपा रही है. विधि, देव से कहती है कि अपने माता-पिता को सब कुछ बताना चाहती है. वह इसे अब और नहीं खींचना चाहती. देव उसे समझाता है कि उसकी मां और उसके घरवालों की सोच में अंतर है. दूसरी तरफ अंबा, विक्रम को लेकर आती है और विधि से माफी मांगवाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >