Munjya Lifetime Box Office Collection: शारवरी वाघ की मुंज्या FLOP हुई या Hit, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Munjya Lifetime Box Office Collection: मुंज्या ने अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. मूवी ने अब तक 127 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसने चंदू चैंपियन और कल्कि 2898 एडी को कड़ी टक्कर दी.

Munjya Lifetime Box Office Collection: आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित और अभय वर्मा और शारवरी वाघ स्टारर मुंज्या ने रिलीज के 50 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है. हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने दुनिया भर में कुल 127 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें से 122 करोड़ रुपये घरेलू बाजारों से आए, वहीं 575K USD (4.75 करोड़ रुपये) का योगदान विदेशों से आया है. हॉरर कॉमेडी फिल्म, मैडॉक फिल्म्स के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में उभरी. इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी ज्यादा प्यार मिला.

मुंज्या हिट हुई या फ्लाप, यहां जानें अबतक का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने वाली मुंज्या की न तो कोई स्टार वैल्यू थी और न ही रिलीज से पहले कोई जबरदस्त प्रमोशन किया गया. इसने पूरी तरह से अपनी योग्यता और दमदार कहानी पर काम किया. दर्शकों ने आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित फिल्म को तहे दिल से स्वीकार किया और लीक से हटकर मध्यम बजट की फिल्मों को हरी झंडी दे दी. मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और कई बॉलीवुड स्टार्स ने मूवी की जमकर तारीफ की.

Also Read- Munjya की कहानी अगर आई है पसंद, तो इन हॉरर फिल्मों को बिल्कुल भी न करें मिस, डर से कांप जाएगी रूह

Also Read- Munjya Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में मुंज्या हिट हुई या फ्लॉप, जानें अबतक का कलेक्शन

Also Read- Munjya की सुपर सक्सेस के बाद शरवरी वाघ का खुलासा, बोली- अनुष्का शर्मा की इन 2 फिल्मों के लिए दिया था ऑडिशन

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की 100 करोड़ कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है मुंज्या

अभय वर्मा और शारवरी स्टारर फिल्म ने पहले और दूसरे वीक में क्रमशः 36 करोड़ रुपये और 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी. इसने चंदू चैंपियन को कड़ी टक्कर दी. तीसरे वीक में कल्कि 2898 एंडी की रिलीज के बाद इसकी पहली बड़ी गिरावट देखी गई. फिर भी, न्यू हॉरर-कॉमेडी ने बाद के हफ्तों में अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और अंततः स्त्री (2018) के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सिनेमाई दुनिया की दूसरी फिल्म बन गई. भारत में मुंज्या का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 101 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

मुंज्या के बारे में

मुंज्या फिल्म की बात करें तो साल 1952 में एक लड़के को अपने से 7 साल बड़ी लड़की मुन्नी से शादी करने से मना कर दिया गया. जिसके बाद लड़के का जबरन सिर मुंडवा दिया जाता है और मुन्नी की शादी किसी और से कर दी जाती है. उस रात, लड़का अपनी बहन को साथ ले जाता है और एक पीपल के पेड़ के नीचे काला जादू करता है. वह अपनी बहन को मारने की कोशिश में मर जाता है. चूंकि सिर मुंडवाने के 10 दिनों के भीतर लड़के की मृत्यु हो जाती है, वह मुंज्या नामक राक्षस में बदल जाता है, जो अपने ही परिवार के लोगों पर अपनी मुन्नी ढूंढने के लिए परेशान करता है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Munjya Box Office Collection: हॉरर कॉमेडी फिल्म FLOP हुई या HIT, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >